June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोकपद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर सीएम साय ने जताया शोकसुदूर अंचल में वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, कूप कटाई और वन संसाधनों से ग्रामीणों को मिला नया सहाराकेंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मीसा बंदियों का किया सम्मानहितग्राही 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा कर लाटरी में भाग लेवेशादी का झांसा देकर किया रेप,अपराधी गिरफ्तारझोल्टू गिरफ्तार, आजाद चौक पुलिस ने इस अपराध में पकड़ा
Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

राजनांदगांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने महिला पुलिस थाना राजनांदगांव का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिला पुलिस थाना में पहला रोजनामचा लिखा। उन्होंने थाना प्रभारी श्रीमती गीतांजलि सिन्हा एवं पूरे स्टॉफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों को सशक्त नारी सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

थाना प्रभारी श्रीमती गीतांजलि सिन्हा ने बताया कि महिला पुलिस थाना में महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों, पति-पत्नी से जुड़े, दहेज प्रताडऩा, मानसिक प्रताडऩा, घरेलु हिंसा से पीडि़त महिला एवं अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। घरेलू हिंसा, दहेज प्रताडऩा पर महिला थाना में एफआईआर कर सकेंगी। दो प्रधान आरक्षक एवं तीन महिला आरक्षक है। महिलाओं की काउंसलिंग के लिए 12 महिला काउंसलर है। इस अवसर पर भावेश बैद, राजेश श्यामकर, काउंसलर श्रीमती शारदा तिवारी, श्रीमती एकता अग्रहरि सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close