February 15, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
पंडरिया की जनता ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर किया प्रहार : भावना बोहराजनता के विश्वास की जीत: वार्ड 26 ने अब्दुल रहमान को तीसरी बार जिताया!कोरबा नगर निगम चुनाव: वार्ड 26 से निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान की बड़ी जीतबिलासपुर में ‘आप’ ने चौंकाया, नगर पालिका में पार्टी की जीतकोरबा नगर निगम चुनाव: वार्ड 26 से निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान की बड़ी जीतभूपेश के गढ़ में खिला कमलचाय बेचने वाला बना रायगढ़ का महापौर, ओपी चौधरी ने दी बधाईनिकाय चुनाव: कुनकुरी में कांग्रेस की जीत, भाजपा का अधिकांश क्षेत्रों में दबदबालखन की चल रही आंधी, भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी निर्णयाक बढ़त की ओरसंजू देवी का दबदबा कायम,29 हजार वोटों से चल रही आगे
छत्तीसगढ़

स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बालको संयंत्र में लगाया फूड वैन

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बालकोनगर, 20 जनवरी, 2025* बालको, उन्नति परियोजना के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं ने संयंत्र परिसर के अंदर फूड वैन लगाया है। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में फीता काटकर फूड वैन का उद्घाटन किया। वैन पर स्नैक्स, मैगी सैंडविच, पोटैटो फ्राई, रोल्स, बिरयानी, शेक और कोल्ड कॉफी इत्यादि उपलब्ध है जो सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से 4 बजे तक खुला रहेगा। कर्मचारी भी घर के स्वाद का अनुभव पाएंगे। फूड वैन एसएचजी की चार महिलाएं मिलकर संचालित कर रही हैं।

वर्तमान में प्रोजेक्ट उन्नति के तहत छत्तीसा माइक्रो एंटरप्राइज छत्तीसगढ़ के पारंपरिक स्नैक्स, हस्तनिर्मित चॉकलेट, आउटडोर कैटरिंग सेवा, कुकीज, अचार, पापड़, बड़ी, पपची, खाजा, ठेठरी और केक के साथ टिफिन सेवाएं प्रदान कर रहा है। परियोजना के जरिए महिलाओं को विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण प्रदान गया है जो उन्हें आजीविका प्राप्त करने और खुद के पैरों पर खड़े होने में सहायक बना।

प्रोजेक्ट उन्नति का उद्देश्य महिलाओं को स्व सहायता समूह में शामिल करने और उन्हें सशक्त बनाने तथा उद्यमिता और स्थायी आजीविका के निर्माण के लिए उनकी क्षमताओं और कौशल को निखारने पर केंद्रित है। 500 से अधिक एसएचजी, जिनमें 5,800 से अधिक महिलाएं शामिल हैं, जो परियोजना के विभिन्न प्रशिक्षण मॉड्यूल से लाभान्वित हो रही हैं। परियोजना के जरिए महिलाओं को अनेक गतिविधियों से जोड़ा गया है जो उन्हें आजीविका प्राप्त करने और खुद के पैरों पर खड़े होने में सहायक बना। परियोजना को वर्तमान में जीपीआर स्ट्रैटेजीज एंड सॉल्यूशंस के सहयोग से क्रियान्वित किया जा रहा है, जो सामुदायिक और सामाजिक सेवाओं के लिए समर्पित एक गैर-सरकारी संगठन है।

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close