June 29, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
सरिया क्षेत्र में केजव्हीलयुक्त ट्रैक्टर पर हुई तीसरी बार कार्यवाहीनौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 6 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तारभगवान एक बार जीवन देता है, डॉक्टर बार-बार बचाता हैमुख्यमंत्री से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. कैलाशनंद गिरी ने की भेंटछत्तीसगढ़ में बन रहा उद्योग-धंधों के लिए अनुकूल माहौल – मुख्यमंत्री श्री सायकोरबा में युवक की सड़ी-गली लाश मिली, 6 दिन से घर में बंद था…शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए दयाल दास बघेलवनों से समृद्धि की ओर : छत्तीसगढ़ में आधुनिक आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण आजस्वच्छता दीदियों का ड्राईविंग लाईसेंस बनाने 02 जुलाई को सियान सदन में लगेगा शिविरकोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ठेका घोटाला : डॉ. गोपाल कंवर और लेखाधिकारी अशोक कुमार महिपाल की जोड़ी का कमाल, ठेकेदार मालामाल…
छत्तीसगढ़

महतारी वंदन की राशि से दानसरा की महिलाएं बनवा रहीं श्रीराम मंदिर

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।   छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय से चार किमी दूर स्थित ग्राम दानसरा की 70 से अधिक महिलाओं ने गांव में श्रीराम मंदिर के निर्माण का बीड़ा उठाया है। इसके लिए वे छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग कर रही हैं।

20 लाख रुपये का खर्च

मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा में 20 लाख रुपये का खर्च होने का अनुमान है। निर्माण कार्य में ओडिशा के कारीगर जुटे हुए हैं। वर्तमान में डोर लेंटर तक का कार्य पूरा हो चुका है। महिलाओं ने राम नवमीं तक मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है

आस्था का संचार

सालों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। इससे लोग उत्साहित हैं। हिन्दू धर्मावलंबिया में आस्था का संचार हुआ है। ऐसे में ग्राम दनसरा की महिलाओं ने भी यहां भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का बीड़ा उठाते हुए समिति का गठन किया है।

मतांतरण के विरोध में आवाज बुलंद

समूह की महिलाएं सनातन धर्म का प्रचार कर हिन्दू धर्म के प्रति लोगों में जागृति लाने का कार्य कर रही हैं। महिलाएं सनातन धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों व मतांतरण करने वालों के खिलाफ भी आवाज बुलंद कर रही हैं। उनका कहना है कि लोग प्रलोभन व भ्रम के कारण मतांतरित हो रहे हैं।

राजस्थान के मार्बल से बनेगी भगवान की प्रतिमा

महिलाओं ने बताया कि राजस्थान के मार्बल से श्रीराम की मूर्ति बनवाई जा रही है। सजावट के लिए कलाकृतियों का निर्माण भी राजस्थान के कारीगरों से कराया जा रहा है। सभी लोग अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन नहीं कर सकते। ऐसे में हमने सोचा है कि अपने गांव में ही श्रीराम मंदिर का निर्माण करें। इसके लिए महतारी वंदन की राशि एकत्र कर रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close