August 1, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कोरबा में भू-माफिया का नया खेल! कूट रचना कर हड़प रहा है गैर-आदिवासी की जमीन, तीन FIR के बाद भी बेलगाम चेतन चौधरीकेंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिले सीएम साय, बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चाकोरबा : महिला मंडल सेवा समिति द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल नगर मे सावन उत्सव की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्नपीएम मोदी कल करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि के 20वीं किश्त का अंतरणपीएम मोदी से मिले सीएम साय, ‘अमृत रजत महोत्सव’ में शामिल होने का दिया न्यौता30 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तारशिकारियों के जाल में फंसकर नर हाथी की मौत…शिक्षक की धारदार हथियार से हत्याकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले CM साय‘राधे-राधे’ कहने पर नर्सरी की छात्रा को पीटा, मुंह पर टेप चिपकाया, प्रिंसिपल गिरफ्तार
Uncategorizedछत्तीसगढ़

गर्भवती हुई तो प्रेमी ने शादी से किया मना, लड़की ने की आत्महत्या, आरोपी युवक को गिरफ्तार

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

18.10.22|छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म फिर प्रेग्नेंट लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने 17 साल की लड़की को प्यार में फंसा लिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की जब प्रेग्नेंट हुई, तब युवक ने उससे शादी करने से मना कर दिया और उससे बात करना भी बंद कर दिया, जिससे परेशान होकर लड़की ने खुद पर आग लगाकर जान दे दी थी। पूरा मामला तीन माह पहले सकरी थाना क्षेत्र का है, जिस पर जांच के बाद पुलिस ने अब कार्रवाई की है।

सकरी क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय लड़की ने बीते 20 जून को खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति को देखकर डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। पांच दिन तक उपचार के बाद लड़की की अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद रायपुर के गोलबाजार थाने में मर्ग कायम कर 10 अगस्त को केस को सकरी थाना भेजा गया।

लड़की ने अस्पताल में मौत से पहले डॉक्टर को बयान दिया था, जिसमें उसने बताया कि लाखासार निवासी रितिक मानिकपुरी से दो साल से उसकी दोस्ती थी। तब वह 16 साल की थी। इस दौरान युवक ने उससे प्यार करने और शादी करने का वादा किया था। इसके बाद उसने दुष्कर्म भी किया।

लड़की दो माह की गर्भवती हो गई थी। इसकी जानकारी उसने युवक को दी, उसने शादी करने से इंकार कर दिया और उससे बातचीत भी बंद कर दी। इससे परेशान होकर उसने यह आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद आरोपी रितिक मानिकपुरी फरार हो गया था।

सकरी पुलिस ने मर्ग डायरी थाना आने के बाद जांच शुरू की। जांच के दौरान लड़की के परिजनों का बयान दर्ज किया गया। लड़की की मौत के पहले बयान और परिजन के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी रितिक मानिकपुरी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में धारा 306 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

TI सागर पाठक ने बताया कि इस मामले में अभी जांच जारी है। प्रारंभिक जांच के बाद युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। जांच के बाद नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोप में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अभी साक्ष्य जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close