August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
मनोरंजन

जाने ‘सिंबा’ की हफ्तेभर की कमाई

सात दिन में 150 करोड़ की कमाई

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंबा’ को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है। केवल सात दिन की दौड़ में यह फिल्म 150 करोड़ की वसूली टिकट खिड़की पर कर चुकी है। अब निगाहें 200 करोड़ पर हैं और यह लक्ष्य अगले हफ्ते में पूरा होता दिख रहा है। आने वाले वीकेंड पर फिर इसे कम से कम तीस करोड़ रुपए कमाने का मौका है। गुरुवार को इस फिल्म ने 11.78 करोड़ रुपए की कमाई की। पूरे हफ्ते में यही वो दिन था जिसमें सबसे कम कमाई हुई, वरना हर दिन फिल्म 14 करोड़ से ज्यादा ही कमाती रही।

जैसे बुधवार को कामकाजी दिन होते हुए इसने 14.49 करोड़ रुपए कमाए थे। नए साल का जश्न पूरा होने के बाद भी इसे देखा जा रहा है। मंगलवार की कमाई से यह 100 करोड़ी हो गई । केवल पांच दिन की कमाई में इसने यह मुकाम हासिल कर लिया। 2018 में रिलीज हुई यह 13 वीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा कमाने में कामयाब हुई है। साल के पहले दिन यानी मंगलवार को इसने 28.19 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे कुल कमाई 124.54 करोड़ हो गई है। इसने पहले दिन 20.72 करोड़ रुपए की कमाई की थी। दूसरे दिन यानी शनिवार को इसने 23.33 करोड़ रुपए कमाए, संडे को इसकी जेब में 31.06 करोड़ रुपए आए। सोमवार को इसे 21.24 करोड़ रुपए मिले थे। अभी तक की कमाई में इसकी लागत वसूल हो चुकी है।

4020 स्क्रीन्स पर यह लगी है। विदेश में इसे 963 स्क्रीन्स मिली हैं। देश में इसे रिव्यू भी अच्छे मिल रहे हैं। यह मसाला फिल्म है, लोग इसे देखेंगे ही। वैसे भी निर्देशक हैं रोहित शेट्टी, जिन्हें कॉमेडी और एक्शन का मास्टर कहा जाता है। पहले उन्होंने अजय देवगन के साथ सिंघम बनाई, अब रणवीर सिंह आ रहे हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी रोहित शेट्टी की इस फिल्म में रणवीर के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम् रोल है। सिंबा, संग्राम भालेराव नाम के एक घूसखोर पुलिसवाले की कहानी है जो शहर के डॉन के साथ मिलकर काम करता है। वो डॉन (सोनू सूद) एक बार रणवीर सिंह की बहन का ही अपहरण करवा लेता है और फिर घमासान शुरू होता है।

फिल्म के ट्रेलर में अजय देवगन ने अपना सिंघम अवतार दिखाया था लेकिन रोहित के इस नए पुलिसवाले में फ़र्क इतना ही है कि वो मिज़ाज से ‘खडूस’ नहीं मस्त मौला है। जमकर एक्शन करता है और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिल कर ‘आंख मारे…’ भी करता है। सिंबा, तेलुगु फिल्म टेम्पर का हिंदी रीमेक है। टेम्पर में जूनियर एनटीआर ने लीड रोल निभाया था। पिछले दिनों रोहित शेट्टी ने बताया था कि उन्होंने इस फिल्म की कहानी को पिछले दिनों महिलाओं को लेकर हुई घटनाओं को देखते हुए चुना है। फिल्म में नाच गाना तो है लेकिन फिर फिल्म टर्न लेगी और सीरियस इश्यू पर बात करेगी। फिर वह उस इश्यू से हटती नहीं है l तब फिल्म में कोई कॉमेडी नहीं है। सिंबा, शादी के बाद रणवीर सिंह की पहली और सारा अली खान के फिल्मी करियर की दूसरी फिल्म है।

सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास सिंबा का रनिंग टाइम दो घंटे 38 मिनिट है। फिल्म को बनाने में करीब 85 करोड़ रुपए की लागत आई है, जिसमें प्रचार का खर्च भी शामिल है।

Related Articles

Check Also
Close