June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
Uncategorizedछत्तीसगढ़

प्रदेश में मौसम ने बदली करवट: हो रही हल्की बारिश, 2 दिनों तक रहेगा कोहरा

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

04.01.23| छत्तीसगढ़ में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अधिकांश इलाकों में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने संभावना जताई है कि छत्तीसगढ़ में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे। जशपुर, कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रारोड और कोरबा जिले में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में 2 दिनों तक कोहरा रहेगा। बंगाल की खाड़ी से नम पूर्वी हवाओं के आगमन के कारण कोहरा छाए रहेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई है। शुक्रवार से हवा की दिशा बदलने से ठंड बढ़ने के आसार है।

वहीं पेंड्रा में करीब 80 किलोमीटर के दायरे में कोहरा छाया हुआ है। पेंड्रा से लेकर अमरकंटक जाने वाले चारों रास्तों में घना कोहरा छाया है। पेंड्रा से बिलासपुर और कोरबा शहडोल जाने वाले रास्ते में भी घना कोहरा है। इलाके में इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई, जिसका असर वाहनों की रफ्तार पर भी पड़ा। वहीं अमरकंटक में पारा 7 डिग्री पहुंचा। इससे पूरा इलाका शीतलहर की चपेट में हैं। हवाएं 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।

राजनांदगाव में भी मौसम ने करवट बदल ली है। घने कोहरे के बीच हल्की बारिश और तेज हवाएं चल रही है। जिले में घने कोहरे के कारण काफी कम दृश्यता और सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग ने खाड़ी से हम पूर्वी हवाओं के आगमन के कारण घने कोहरे की संभावना जताई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close