June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान
छत्तीसगढ़

स्वयंसेवक बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ शक्तिमान अवतार में लोगों को कर रहे जागरूक

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

जशपुरनगर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिला प्रशासन जशपुर और यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से चल रहे ‘‘जय हो‘‘ कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का अनोखा प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक शक्तिमान के रूप में लोगों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं।

जिला कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन और यूनिसेफ  जिला समन्वयक के नेतृत्व में अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है। जागरूकता कार्यक्रम में शक्तिमान का किरदार निभाते हुए स्वयंसेवक ग्रामीणों को समझा रहे हैं कि बाल विवाह न केवल बच्चों के जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि यह उनके स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी गहरा असर डालता है। साथ ही उन्होंने लोगों को यह संदेश दिया कि यदि वे कहीं बाल विवाह होते देखें तो तुरंत 1098 पर कॉल कर इसकी जानकारी दें।

कार्यक्रम दौरान सगेस मनोरा स्कूल से प्रभारी प्राचार्य संशोधन मिंस, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रतिनिधि शिवचरण भगत, आशुतोष,  मीनाक्षी शामिल रहेद्य  इस अनूठे प्रयास ने लोगों के बीच सकारात्मक प्रभाव छोड़ा है और सामाजिक बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close