स्वेच्छानुदान राशि वितरण समारोह : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने किया चेक का वितरण

जशपुरनगर । कुनकुरी जनपद पंचायत सभा कक्ष में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने स्वेच्छानुदान की राशि का चेक तहसील कुनकुरी व दुलदुला के हितग्राहियों को वितरण किया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, एसडीएम नंद जी पांडे, तहसीलदार मुख देव यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
स्वेच्छानुदान राशि वितरण समारोह में कुनकुरी तहसील के कुल 69 हितग्राहियों को 12 लाख 85 हजार व दुलदुला तहसील के 25 हितग्राहियों को 3 लाख 20 हजार राशि के चेक का वितरण किया गया है। तहसील कुनकुरी से कुल 95 हितग्राहियों के लिए 17 लाख 50 हजार रूपए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत हुए थे।