June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

जनता की सेवा में सदैव तत्पर है विष्णु देव सरकार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा सूरजपुर जिले के बीरपुर स्थित निज निवास में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा सूरजपुर जिले के बीरपुर स्थित निज निवास में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ पहुंचे। श्रीमती राजवाड़े ने व्यक्तिगत रूप से हर व्यक्ति की समस्या को सुना और उसे समझने का प्रयास किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना था, ताकि लोग अपनी समस्याओं को बिना किसी बाधा के सीधे मंत्री जी तक पहुंचा सकें।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस अवसर पर कहा, हमारी सरकार जनता के प्रति पूरी तरह से जवाबदेह है। आपकी समस्याएं हमारी समस्याएं हैं, और उनका समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। जनदर्शन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है कि हम जनता से सीधा संवाद करें और उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को जनता की समस्याओं का निराकरण तय समय सीमा में करना होगा, और उनके प्रति जवाबदेह रहना होगा।

जनदर्शन कार्यक्रम में मंत्री ने विशेष रूप से कमजोर वर्गों, वृद्ध नागरिकों और महिलाओं की समस्याओं पर ध्यान दिया। श्रीमती राजवाड़े ने महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में भी चर्चा की और उन्हें इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की और कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जनदर्शन कार्यक्रम के समापन पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा, ष्हमारी सरकार हर नागरिक की सेवा के लिए तत्पर है। आप अपनी समस्याओं को निःसंकोच हमारे सामने रखें, और हम उन्हें हल करने का पूरा प्रयास करेंगे। यह कार्यक्रम हमारी प्रतिबद्धता का एक हिस्सा है कि हम जनता के साथ मिलकर उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के जनदर्शन कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके ।अंत में, उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए नियमित दौरे करें और जनता की जरूरतों का समय पर समाधान करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close