August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
Uncategorizedछत्तीसगढ़

ग्रामीणों ने राजस्व अमले की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 12 के खिलाफ FIR,9 गिरफ्तार

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

21.10.22|छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के एक गांव में ग्रामीणों ने राजस्व अमले की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। बताया जा रहा है कि, एक महिला की जमीन से कब्जा हटाने गए नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी समेत कोटवार को ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से मारा है। इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। इनमें से 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 3 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

मामला कोंडागांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जिले के विवला गांव की रहने वाली महिला लक्ष्मी मरकाम की जमीन से कब्जा हटाने राजस्व अमले की टीम गांव गई थी। इस टीम में माकड़ी के नायब तहसीलदार राजकुमार आवड़े, पटवारी सबित मरकाम, ग्राम मांझीबोरंड पटवारी और ग्राम बावली कोटवार शामिल थे। जैसे ही टीम गांव पहुंची तो यहां कुछ ग्रामीण हाथों में लाठी लेकर टीम के पास पहुंचे। पहले थोड़ी बहुत नोक-झोंक हुई। फिर ग्रामीणों ने प्रशासन की टीम को पीटना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि, राजस्व की इस टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा है। जिससे सभी लोग घायल हो गए। घायलों में पीड़ित महिला लक्ष्मी भी शामिल है। इस मामले के बाद राजस्व अमले की टीम ने कोंडागांव थाना में 9 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज करवाई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन पर आई। जवानों को गांव भेजा गया। जहां से गुरुवार की शाम 6 आरोपियों को उनके घर से पकड़कर लाया गया।

पकड़े गए आरोपियों में अनित मरकाम (18), मान सिंह मरकाम (21), घनश्याम मरकाम (25), रमेश मरकाम (21), घीना राम (38), मोती राम मरकाम (41), दिनेश मरकाम (26), दशरू राम मरकाम (28), सिया राम मरकाम (18) शामिल हैं। कोंडागांव SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि, 3 आरोपी फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close