August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोरछत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने दी प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा को श्रद्धांजलिखुशखबरी:महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 1-1हजार रुपये की राशि जारीबालोद जिले के पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को नही मिलेगा पेट्रोलबालको की पहल से कृषि में आया बदलाव, पैदावार में वृद्धि और लागत में कमीबने खाबो बने रहिबो सघन जांच एवं जागरूकता अभियान
छत्तीसगढ़

खारुन नदी में बहे दो युवक, नहीं मिला एक का शव तलाश जारी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। सिलतरा में खारुन नदी के मुरेठी एनीकट पर गहरे पानी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक का शव नदी से निकाल लिया गया है, जबकि दूसरे युवक का शव घटना के करीब 18 घंटे बाद भी नहीं मिल पाया है। घटना स्थल पर पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों की मदद से युवक के शव की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह दोनों युवक अपने 8 अन्य साथियों के साथ यहां आए थे।
जानकारी के मुताबिक घटना कल शाम की है। देवेंद्र नगर पारस नगर के इरशाद खान (35), सुनील दास (32) समेत आठ युवक पिकनिक मनाने के लिए धरसींवा के मुरेठी खारुन नदी तट पर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि युवक एनिकट में नहा रहे थे, इसी दौरान इरशाद और सुनील अचानक गहराई में चले गए और डूबने लगे।
साथियों ने मदद के लिए आवाज लगाई तो वहां मौजूद कुछ ग्रामीण नदी में कूदे। इस बीच दोनों युवक गहरे पानी में जा चुके थे। कुछ देर की तलाश के बाद सुनील का शव बरामद हुआ। दूसरे युवक इरशाद का शव अब तक नहीं मिल पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोर की टीम दूसरे युवक के शव को पानी मे खोजने के लगी है|

Related Articles

Check Also
Close