August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

परिवहन संघ ने किया चक्का जाम, पुलिस के साथ हुई झड़प

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कांकेर के भानुप्रतापपुर में परिवहन संघ ने चक्का जाम किया है। परिवहन संघ परिवहन अनुपात बढ़ाए जाने की मांग को लेकर ये जाम किया है। इससे पहले परिवहन संघ और पुलिस के बीच तगड़ी झड़प हो गई। संघ ने आरोप लगाया कि उनके कई सदस्यों को स्थानीय पुलिस द्वारा मारा पीटा किया गया है। दरअसल, भानुप्रतापपुर के परिवहन संघ द्वारा ग्राम हाहालद्दी स्थित मोनेट माइंस में परिवहन अनुपात बढ़ाए जाने की मांग को सुबह चार बजे से ही भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक को जाम कर दिया। जिसके बाद यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जाम करने के लिए ट्रकों को बीच सड़कों पर खड़ा कर दिया गया है। जिसकी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जाम को हटाने के लिए कवायद शुरू कर दी। संघ का आरोप है कि इसी दौरान कई लोगों से मारपीट की गई और दमनपूर्वक आंदोलन को दबाने का प्रयास किया गया। जिसके बाद से संघ के सदस्यों में आक्रोश बढ़ गया है। जिसके बाद से सभी मुख्य चौक पर बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे है।

दरअसल, भानुप्रतापपुर के परिवहन संघ द्वारा ग्राम हाहालद्दी स्थित मोनेट माइंस में परिवहन अनुपात बढ़ाए जाने की मांग को सुबह चार बजे से ही भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक को जाम कर दिया। जिसके बाद यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जाम करने के लिए ट्रकों को बीच सड़कों पर खड़ा कर दिया गया है। जिसकी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जाम को हटाने के लिए कवायद शुरू कर दी। संघ का आरोप है कि इसी दौरान कई लोगों से मारपीट की गई और दमनपूर्वक आंदोलन को दबाने का प्रयास किया गया। जिसके बाद से संघ के सदस्यों में आक्रोश बढ़ गया है। जिसके बाद से सभी मुख्य चौक पर बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close