March 29, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहने पर बिलासपुर में फूटा आक्रोश: सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापनसामूहिक विवाह ने समाज मे आदर्श स्थापित किया है- मुख्यमंत्री सायमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मनोविकास केंद्र का किया अवलोकनकलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ग्राम केंद्री का दौरानव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने वाले दम्पतियों को कैबिनेट मंत्री देवांगन ने दी शुभकामनाएंकलेक्टर ने बाल विवाह रोकथाम के प्रचार-प्रचार के लिए चलित वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवानाप्रधानमंत्री के बिलासपुर दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर लिया जायजाकोरिया जिला प्रशासन ने ‘आवा पानी झोंकी’ अभियान शुरू कियालखपति दीदी सम्मेलन सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ संपन्नतिलसिवां के रामनाथ का पीएम आवास देख खुश हुए राज्यपाल
नेशनल

इस बार दिल्ली का बजट एक लाख करोड़ रुपये का : रेखा गुप्ता

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

नई दिल्ली (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभा में ऐलान किया कि 2025-26 का दिल्ली का बजट 1 लाख करोड़ रुपये का है। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार की नाकामियां गिनाते हुए कहा, यह बजट पिछले साल की तुलना में 31.5 प्रतिशत ज्यादा है। जहां साल दर साल बजट बढ़ने की बजाय घटा, जीडीपी की दर कम रही, प्रति व्यक्ति आय देश की तुलना में कम गति में बढ़ी।

सीएम रेखा ने कहा- मैं आपके माध्यम से दिल्ली की जनता को ये बताना चाहती हूं कि आज तक की सरकारों के राज में 2023 में 78 हजार 800 करोड़ का बजट था। 24-25 का बजट घटकर सिर्फ 76 हजार करोड़ रह गया। ये दिल्ली में सबसे खराब स्थिति थी। इस बार का दिल्ली का बजट एक लाख करोड़ रुपये का है। ये ऐतिहासिक है।

 

 

उन्होंने कहा कि मैं बजट पेश कर रही हूं। आज का बजट साधारण नहीं है। दिल्ली की जनता और पूरा देश सदन के माध्यम से बजट सुन रहा है। दिल्ली की नई सरकार ऐतिहासिक जनादेश लेकर यहां आई है। इस सरकार का पहला बजट कैसा होगा, आज यहां पूरा देश देख रहा है। ये बजट पिछले 10 साल से बेहाल हुई दिल्ली को संभालने का पहला कदम है।

सीएम ने आगे कहा, यह बजट पिछले साल की तुलना में 31.5 प्रतिशत ज्यादा है। जहां साल दर साल बजट बढ़ने की बजाय घटा, जीडीपी की दर कम रही, प्रति व्यक्ति आय देश की तुलना में कम गति में बढ़ी। राजस्व शराब घोटाला, जल माफिया के चलते सरकारों को नहीं मिल रहा था। अब आपदा सरकार के दिन चले गए हैं। इस ऐतिहासिक बजट में कैपिटल एक्सपेंडीचर को दोगुनी बढ़ोतरी दी गई है। पिछली बार 15 हजार करोड़ की तुलना में 28 हजार करोड़ का आवंटन कैपिटल एक्सपेंडीचर में किया गया है।

 

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close