August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

सोने की मूर्तियां और जेवरात सहित नगदी रकम लेकर चोर फरार,

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक सूने मकान से लगभग 7 लाख रुपए की चोरी हुई है। चोर एक पंडित के घर में घुसे और वहां रखी सोने की मूर्तियां और जेवरात सहित नगदी रकम लेकर फरार हो गए। वैशाली नगर पुलिस महज 2 लाख रुपए की चोरी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। शिव हनुमान दुर्गा मंदिर दशहरा मैदान शांति नगर भिलाई के पुजारी कुंज बिहारी (45 साल) के घर में चोरी हुई है। कुंज बिहारी ने बताया कि भिलाई सेक्टर 6 राधा कृष्ण मंदिर में उनकी भांजी की शादी थी। उसमें शामिल होने वो परिवार सहित 25 नवंबर की रात 8 बजे वहां गए थे।
शादी से अगले दिन सुबह 5 बजे वो घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर के बाउंड्रीवाल में लगे गेट का ताला लगा हुआ है। अंदर मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। आलमारी का ताला टूटा हुआ था। उसके अंदर रखी सोने की मूर्तियां, घर के सोने चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपए नगद अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। कुंज बिहारी के मुताबिक उसने 30 साल में जितनी भी पूंजी जमा सोने चांदी के जेवरात में लगाई थी वो चोरी हो गई है। वैशाली नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पंडित के मुताबिक उसके घर से 2 तोला का सोने का हार, 1 तोला की सोने की अंगूठी, पांचाली हार, सोने का झुमका, सोने का टाप्स, सोने का मंगलसूत्र, सोने की 4 चूड़ियां, सोने की नथ व बिंदिया सहित सोने की मृर्तियां जिसमें विष्णु, गणेश व अन्य देवताओं की छोटी मूर्तियां हैं। इसके साथ ही चांदी की पायल 4 जोड़ी, चांदी की करधन 500 ग्राम, चांदी के 50 सिक्के, 20 चांदी की चूड़ियां, माता जी की नथिया सोने की, माता जी की पायल 1 जोड़ी, सोने का लाकेट, 3 सोने की गुरिया, 3 जोड़ी बिछिया चांदी की, चांदी का चाभी छल्ला और लगभग 50 हजार रुपए नगद चोरी हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close