June 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुड़ापार, नवधा चौक क्षेत्र में नशेड़ियों पर पुलिस का शिकंजा, जन चौपाल में दी समझाइशमुख्यमंत्री ने किया मंत्रालय के नवीन सभागार का लोकार्पणलखमा के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने चौथा पूरक चालान पेश कियाखूब पढ़ें और आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है: मुख्यमंत्री सायचोरी की जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला: 3 जवान घायल, 4 आरोपी गिरफ्तारकोरबा में बंशीलाल महतो की जयंती पर सेवाभाव का सैलाब! कहीं वृक्षारोपण, कहीं फल वितरण — हर मोहल्ले-गांव में गूंजा डॉ. महतो का नामसंविदा पद पर भर्ती आवेदन 7 जुलाई तकछत्तीसगढ़ के पुरखा से युवा पीढ़ी ले सीख, छत्तीसगढ़ी साहित्य को मिलेगा मान : सावराज्यपाल ने मुख्य सचिव जैन को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएंकुल्हाड़ी से एटीएम तोड़कर लूट का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

सूने मकान से लाखों की हुई चोरी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

भिलाई (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  कोहका में निवासरत एक परिवार को बिहार जाना मंहगा पड गया। उनके बिहार प्रवास में जाने के कारण उनके सुने मकान मेें लाखों रूपये की चोरी हो गई। यहां तक कि चोर पुलिस से पकड मेंं आने के डर से सीसीटीव्ही कैमरे का डीबीआर भी चोर उठा ले गये। चोरों ने लगभग 800 ग्राम सोना, चांदी के कई जेवर व सामान तथा 70 हजार रुपए कैश पर हाथ साफ  कर दिया। घर के चारों ओर सीसी टीवी कैमरे लगे हैं और बिहार में घर का मुखिया ऑनलाइन फुटेज वॉच भी करता था। जिस दिन चोर घुसे कैमरों का डीबीआर भी उठा ले गए। रविवार को परिवार बिहार से लौटा और इसकी शिकायत सुपेला थाने में की है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी की यह घटना विवेकानंद नगर कोहका सड़क 5 में रहने वाले अरविंद सिंह के घर पर हुई है। अरविंद सिंह अपने परिवार के साथ 22 दिसंबर को बिहार रवाना हुए। घर पर फिश एक्वेरियम है और रोज नौकरानी मछलियों को दाना खिलाने आती है। यही नहीं घर पर लगे कैमरों को अरविंद सिंह रोज बिहार से वॉच भी करता था। वॉचिंग के दौरान 26 दिसंबर को घर के बाहर की लाइट ऑफ दिखी। अरविंद सिंह ने सोचा कि नौकरानी ने बंद
कर दिया होगा। इसके बाद दूसरे दिन 27 दिसंबर को कैमरा ही बंद हो गया। शक होने पर अरविंद
सिंह ने अपनी नौकरानी को देखने कहा। 28 दिसंबर यानी शनिवार को जब नौकरानी घर पहुंची तो घर का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद इसकी जानकारी अरविंद सिंह को दी। अरविंद सिंह पड़ोसियों से जानकारी ली तो पड़ोसियों ने भी ताला टूटने की बात बताई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। अरविंद सिंह
भी अपने परिवार के साथ वापसी की और रविवार तड़के भिलाई पहुंचे। मकान
मालिक की मौजूदगी में पुलिस ने जांच पूरी की। मकान मालिक अरविंद सिंह ने बताया कि घर से लगभग 700 से 800 ग्राम सोना गायब है। चांदी के जेवर व अन्य चांदी के सामान गायब हैं। अलमारी में 70 हजार कैश रखा था वह भी नहीं दिख रहा। मकान मालिक द्वारा कुल मिलाकर घर से लगभग 90 लाख की चोरी की बात कही जा रही है। इधर पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली। चोर घर से सीसी टीवी कैमरों का डीबीआर भी उठा ले गए। पुलिस ने डॉग स्क्वाड को भी बुलाया। फिलहाल पुलिस द्वारा आसपास के अन्य सीसी टीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close