August 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुख्यमंत्री साय ने नगर पालिका जशपुर को दिया बड़ा विकास उपहारबीजापुर बाढ़ में बही लड़कियों की लाश मिली, झाड़ियों से बरामदग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने शुरू होगा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रमकोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा,50 किसानों की फसल को नुकसानकोरबा डायल-112 चालकों की मांग, नियमित वेतन और सुविधाएंमुख्यमंत्री साय का स्वागत करने जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारी बस से रवानाबस्तर में भारी भूस्खलन: सरगीगुड़ा पहाड़ समतल; जनहानि नहींमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये..नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा बलों ने बरामद किए 300 से अधिक हथियार और विस्फोटक सामग्रीलोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज
छत्तीसगढ़

गर्भवती के लिए देवदूत बने जवान, उफनते नाले को पार कर पहुंचाया अस्पताल

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बीजापुर । लगातार हो रही बारिश के कारण छत्तीसगढ़ के नदी-नाले उफान पर है। वहीं बीजापुर जिले के कई नदियों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच बाढ़ में फंसी प्रसव पीड़ा से करहाती गर्भवती महिला को नगरसेना के जवानों ने अस्पताल पहुंचाया।

दरअसल जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते कई नदी-नाले उफान पर है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच  बाढ़ के तेज बहाव में कोटेर निवासी एक गर्भवती महिला फंस गई। जिसके बाद लोगों ने सेना से मदद मांगी वहीं मौके पर पहुंचकर नगरसेना के जवान गर्भवती महिला को बाढ़ के बीच रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

बीजापुर जिले में पिछले 24 घंटों से मूसलाधार बारिश हो रही है। इस वजह से नदी-नाले उफान पर हैं। चेरपाल नदी में बाढ़ के कारण गंगालूर और चेरपाल समेत सैंकड़ों गांवो का जिला मुख्यालय से सम्पर्क टूट चुका है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close