February 23, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकातनारायणपुर की शानदार उपलब्धि, नीति आयोग ने दिया 10 करोड़ का पुरस्कारसक्ती जिले मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावबागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यासछत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित इलाके की पंचायतों में वोटिंग के लिए उमड़े मतदातामहामुकाबले से पहले पाकिस्तान के मुख्य कोच ने जताया तेज गेंदबाजों की तिकड़ी पर भरोसा, कही ये बातभिलाई के 7 लोग एमपी में हादसे का शिकार, नर्स की मौतचैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भारत की मजबूत स्थिति, पाकिस्तान दबाव मेंबिजली कटौती, 4 इलाकों में पड़ेगा असरप्रसिद्ध गायक बाबा हंसराज रघुवंशी को सुनने उमड़ा जनसैलाब, भोलेबाबा के भजनों से झूम उठे भक्त
छत्तीसगढ़

पंडरिया की जनता ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर किया प्रहार : भावना बोहरा

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

पंडरिया (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 10 नगर निगमों, 49 नगर परिषदों और 114 नगर पंचायतों के चुनाव में भाजपा ने अपनी जीत का परचम लहराया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की नगर पालिका पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई और इंदौरी में भी भाजपा ने प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रदेश की सभी दस नगर निगमों में जनता ने भाजपा को समर्थन देते हुए कांग्रेस को क्लीन स्वीप कर दिया।

पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा ने इस जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनता की भ्रष्टाचार-विरोधी सोच और विकास के प्रति आस्था का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पंडरिया की जनता ने नगर की अस्थिर कांग्रेस सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ मतदान किया और भाजपा की सुशासन वाली ट्रिपल इंजन सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के 10 नगर निगमों में भाजपा के महापौर चुने जाने से जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि वे विकास और स्थिरता चाहते हैं। पंडरिया नगर में भाजपा प्रत्याशी मंजुला देवी कुर्रे की ऐतिहासिक जीत इस बात का संकेत है कि जनता ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार और अराजकता को अस्वीकार कर दिया है।

भाजपा की नीति और नीयत पर जनता का विश्वास
भावना बोहरा ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत, जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्ठा और विश्वास की जीत है। भाजपा ने विकास और जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को चुनावी एजेंडे में रखा, जबकि कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं ने चुनाव के दौरान जनता को भयभीत करने, शांति भंग करने और अराजकता फैलाने की कोशिश की। लेकिन जनता ने कांग्रेस की इस रणनीति को नकारते हुए पूरे प्रदेश में भाजपा को समर्थन दिया।

नगर निगमों में भाजपा का वर्चस्व
छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों – रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जगदलपुर, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, अंबिकापुर, चिरमिरी और धमतरी में हुए चुनावों में भाजपा ने सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस इस चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

कबीरधाम जिले में भाजपा की मजबूत स्थिति
भावना बोहरा ने बताया कि कबीरधाम जिले में भी भाजपा को भारी सफलता मिली है। जिले की दोनों नगर पालिकाओं में भाजपा की जीत हुई, जबकि 7 नगर पंचायतों में से 5 में भाजपा ने जीत का परचम लहराया। उन्होंने कहा कि यह 14 महीने की भाजपा सरकार की कुशल नीतियों और विकास कार्यों का परिणाम है, जिससे जनता ने भाजपा को अपना समर्थन दिया।

विकास कार्यों की प्राथमिकता
भावना बोहरा ने कहा कि पिछले एक वर्ष में भाजपा सरकार के नेतृत्व में पंडरिया नगर के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये, पांडातराई नगर में 12 करोड़ रुपये और इंदौरी नगर में 4 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के सहयोग से इन कार्यों को तिगुनी रफ्तार से आगे बढ़ाएगी और पंडरिया, पांडातराई एवं इंदौरी नगर को विकसित और आदर्श नगर बनाएगी।

उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को जनता के मार्गदर्शन से पूरा करेगी और पंडरिया विधानसभा को समृद्ध और विकसित बनाने के अपने लक्ष्य को साकार करेगी।

 

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close