August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़राजनीती

सीएम तय करने दिल्ली के छूटे पसीने, सीलबंद लिफाफे में भेजा गया नाम रायपुर में खुलेगा 

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री तय करने दिल्ली के नेताओं के पसीने छूट गए। दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बंगले में मुख्यमंत्री तय करने आज अंतिम चरण की जो बैठक हुई उसमें खुद वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सोनिया गांधी को शामिल होना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से मुख्यमंत्री का नाम सील पैक लिफाफे में भेजा जा रहा है,
जो सीधे शाम को रायपुर के राजीव भवन में खुलेगा। बैठक में ऑब्जर्वर मल्लिकार्जुन खड़के, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पीएल पुनिया के अलावा मुख्यमंत्री पद के चारों दावेदार भूपेश बघेल, टी एस सिंहदेव, डाॅ चरणदास महंत एवं ताम्रध्वज साहू मौजूद थे।
सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने अलग से गांधी परिवार से संपर्क कर ताम्रध्वज साहू के नाम की वकालत की है। वहीं भूपेश बघेल का नाम कल से लगातार चर्चा में है। अब तक माना यही जा रहा है मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग से होगा।
दिल्ली के नेताओं को मध्यप्रदेश एवं राजस्थान का मुख्यमंत्री तय करने इतनी मशक्कत नहीं करनी पड़ी जितनी की छत्तीसगढ़ के लिए करनी पड़ी है।

Related Articles

Check Also
Close