August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
अन्तर्राष्ट्रीय

दक्षिणी कैलिफोर्निया में पिछले दो दशक में सबसे शक्तिशाली भूकंप

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

दक्षिणी कैलिफोर्निया में गुरुवार सुबह 6.4 तीव्रता का भूकम्प का झटका महसूस किया गया। ‘अमेरिका जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दिन में और झटके महसूस हो सकते हैं।
झटके स्थानीय समयानुसार 10 बजकर 33 मिनट पर सैन बर्नार्डिनो काउंटी में सियरलेस वैली से मात्र 10 किलोमीटर दूर रेगिस्तानी क्षेत्र में महसूस किए गए। इसका प्रभाव लॉस एंजिलिस से 160 मील दूर और यहां तक कि पड़ोसी शहर नवेडा के लॉस वेगास में भी महसूस किया गया।
कैलिफोर्निया में 1999 में आए 7.7 तीव्रता के भूकम्प के बाद मसहूस हुआ यह दूसरा सबसे शक्तिशाली झटका है। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट किया कि सबकुछ नियंत्रण में है।
उन्होंने लिखा, ” दक्षिणी कैलिफोर्निया में आए भूकम्प पर पूरी जानकारी हासिल की। सबकुछ नियंत्रण में है। सैन बर्नार्डिनो काउंटी के दमकल विभाग ने बताया कि इमारतों और सड़कों को नुकसान पहुंचा है।
‘चाइना लेक पर एक अधिकारी ने बताया कि उनकी ढांचागत सुविधाओं को “काफी नुकसान” हुआ है, जिसमें आगजनी, पानी का रिसाव और खतरनाक पदार्थों का रिसाव भी शामिल है। लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने बताया कि विमानों का परिचालन सामान्य रूप से जारी है।

Related Articles

Check Also
Close