June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

गरियाबंद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राज्यपाल रमेन डेका द्वारा 27 जनवरी 2025 को गरियाबंद प्रवास के दौरान आश्रय स्थल गरियाबंद के संचालन की सराहना की गई। उन्होंने इस दौरान आश्रय स्थल के उपयोगिता को देखते हुए इसके संचालन में सहयोग के लिए एक लाख रूपये नगर पालिका परिषद गरियाबंद को स्वेच्छा अनुदान के रूप में दिये जाने की घोषणा की। इसके फलस्वरूप 27 फरवरी 2025 को राज्यपाल श्री डेका द्वारा राजभवन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश कुमार चंद्रा को स्वेच्छा अनुदान राशि का चेक एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत शहरी बेघरो को आश्रय योजना अंतर्गत नगर पालिका परिषद गरियाबंद में संचालित सर्वसुविधा युक्त आश्रय स्थल का संचालन राजीव लोचन क्षेत्र स्तरीय संघ गरियाबंद के द्वारा 01 मार्च 2022 से किया जा रहा है। उक्त सर्वसुविधा युक्त आश्रय स्थल में लगभग 9855 निम्न आय वर्ग के लोग रह चूके है, एवं समय-समय पर अनेक शहरी बेघरों को आश्रय दिया जा चुका है। इससे क्षेत्र एवं जिला के जरूरतमंद लोग लाभांवित हो रहें है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close