July 31, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
बिलासपुर में आर्किटेक्ट फर्जीवाड़ा : 10 साल से चल रहा था नक्शा पासिंग का खेल, असली खुलासा अब हुआASI का भ्रष्ट खेल उजागर: रिश्वत लेकर आरोपी को लौटाया जब्त मोबाइल, कोर्ट आदेश को दिखाया ठेंगा — शिकायत करने पर दी धमकी, ऑडियो वायरलमहिला अधिकारी ने डीएमसी के खिलाफ की थी झूठी शिकायत ! प्रशासन की जांच में आरोप पाए गए गलत, किसके शह पर बिछाए गए थे मोहरे पढ़िए पूरी रिपोर्ट…शोक समाचार :  पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा नहीं रहेONC BAR पर प्रशासन की चुप्पी पर उठा विवाद, विश्व हिंदू परिषद ने जताई नाराज़गीबिलासपुर कलेक्टर की अनुकरणीय पहल – पशु व जनहित में सराहनीय कदमसीएम साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभग्रीन उद्यम की परिकल्पना को साकार करने साय सरकार दे रही विशेष पैकेज: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगनबालको महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव“जब कोई साथ नहीं होता… तब ‘आगाज़ इंडिया’ साथ होता है” ‘आख़िरी सफर’ — एक संवेदनशील और मानवीय पहल
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की पहल से मृतक नरसिंह के परिजनों को मिली राहत

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

जशपुरनगर। रोजगार की तलाश में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम गए,जशपुर निवासी प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। मृतक के शव को गृहग्राम तक लाने के लिए,मृतक के परिजनों द्वारा सहायता मांगे जाने पर,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर,प्रशासन ने पहल की। जानकारी के अनुसार,जिले के फरसाबहार ब्लाक के पुरईनबंध निवासी मृतक नरसिंह पैंकरा,अपने दो साथियों के साथ रोजगार की तलाश में विशाखापट्टनम गया था। मृतक के साथियों ने बताया कि नरसिंह पैंकरा का शव दो दिन पहले,विशाखापट्टनम के अंगोल मे रेल पटरी के बीच में,रेल्वे पुलिस ने बरामद किया था।  मृतक का शव बरामद होने के बाद,उसके साथियों के सामने शव को विशाखापट्टनम से पुरईनबंध लाने की समस्या खड़ी हो गई। ऐसे में,मृतक के परिजनो ने सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुहार लगाई थी।

 

मुख्यमंत्री साय ने पहल करते हुए,मृतक के शव को अंगोल से पुरईनबंध लाने के लिए वाहन की तत्काल व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारियों को दिया था। अंगोल में शव वाहन की व्यवस्था होने पर,मृतक का शव गुरूवार को गृहग्राम पुरईनबंध पहुंचा। यहां मृतक का अंतिम संस्कार  कर दिया गया है। संवेदनशीलता दिखाते हुए,सहायता के लिए मृतक के स्वजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कलेक्टर रवि मित्तल का आभार जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close