June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोले- गड़बड़ी करने वाले अफसरों को जूता मारना पड़े तो मारो

राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम के दौरान रामानुजगंज से विधायक बृहस्पति सिंह ने दिया विवादित बयान कई किसानों ने लोन नहीं लिया, लेकिन बैंक अधिकारियों ने धोखे से हस्ताक्षर करवा लिया

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ में आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बाद अब बलरामपुर के रामानुजगंज सीट से विधायक बृहस्पति सिंह ने अधिकारियों को लेकर विवादित बयान दिया। एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान विधायक सिंह ने कहा कि जो अधिकारी गड़बड़ी करते हैं, उन्हें जूता मारना पड़े तो मारो। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत भी मौजूद थे।
किसानों को धोखा दे उसे किसी कीमत पर बर्दाश्त मत करो
नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक बृहस्पति सिंह बुधवार को जनता को संबोधित कर रहे थे। विधायक सिंह ने किसानों के हक में बात करते हुए अधिकारियों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा, कई किसानों ने लोन नहीं लिया है, लेकिन बैंक अधिकारियों ने धोखे से हस्ताक्षर करवा लिया है। अब नोटिस भेज रहे हैं। ये बहुत गंभीर बात है। मैने मुख्यमंत्री साहब से बात की है, कलेक्टर से बात की है।
उन्होंने कहा कि मेरा आपसे आग्रह है कि जो अधिकारी गड़बड़ करता है, किसानों को धोखा देता है। उसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच होनी चाहिए। ऐसे अधिकारियों को जूता मारना पड़े तो मारो, लेकिन किसानों को धोखा देना कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close