June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

तूफान के चलते नाव नदी में फंसी, नाविकों ने बचाई 14 पर्यटकों की जान

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

28.05.23| महानदी में बोटिंग कर रहे 14 पर्यटक उस समय आफत में आ गए जब तेज आंधी तूफान के चलते उनकी नाव नदी में फंस गई। पर राहत की बात यह रही कि नाविकों ने समझदारी दिखाते हुए नाव को डूबने से पहले ही नदी के बीच टापू में पहुँचा दिया। जहां से सूचना मिलने पर प्रशासन व पुलिस की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सभी 14 पर्यटकों को देर रात ही रेस्क्यू कर लिया। जांजगीर जिले के शिवरीनारायण में कल शाम दो नावों में सवार होकर 6 बच्चे, 4 महिला व 4 पुरुष बोटिंग कर रहे थे। तभी अचानक आंधी तूफान शुरू हो गया। इस वक्त नाव नदी के बीचों-बीच थी। आंधी तूफान के चलते नाव को किनारे पर ले जाना मुश्किल हो रहा था और हवा के तेज प्रवाह के चलते नाव का बैलेंस डगमगाने लगा था। जिस पर दोनों नाविकों ने समझदारी दिखाते हुए नावों को पास के ही एक टापू पर पहुँचा दिया। टापू पर पहुँचकर पर्यटकों ने इसकी सूचना अपने परिचितों को फोन कर दिया। जिसके बाद प्रशासन तक इसकी सूचना पहुँची। तब कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और एसपी विजय अग्रवाल ने एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिए लगाया। रेस्क्यू में स्थानीय मछुआरों ने भी साथ दिया और देर रात तक सभी 14 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close