August 1, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिले सीएम साय, बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चाकोरबा : महिला मंडल सेवा समिति द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल नगर मे सावन उत्सव की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्नपीएम मोदी कल करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि के 20वीं किश्त का अंतरणपीएम मोदी से मिले सीएम साय, ‘अमृत रजत महोत्सव’ में शामिल होने का दिया न्यौता30 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तारशिकारियों के जाल में फंसकर नर हाथी की मौत…शिक्षक की धारदार हथियार से हत्याकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले CM साय‘राधे-राधे’ कहने पर नर्सरी की छात्रा को पीटा, मुंह पर टेप चिपकाया, प्रिंसिपल गिरफ्तारकिश्त नहीं दी तो पत्नी को बना लिया बंधक! झांसी में लोन वसूली का शर्मनाक मामला…
छत्तीसगढ़

इसलिए कराई गई निगम मंडलों की नियुक्तियां रद्द

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। नई सरकार के अस्तित्व में आने के हफ्ते भर के भीतर ही कल संवैधानिक पदों को छोड़कर सभी निगम मंडल के अध्यक्षों एवं सदस्यों की नियुक्तियां रद्द करने के पीछे बड़ा संकेत है।
नये मंत्री मंडल के गठन के तूरंत बाद रिक्त हुए निगम मंडलों में नियुक्तियां शुरु हो जाएंगी। विशेषकर कुछ ऐसे सीनियर विधायक जो मंत्री बनने से वंचित रह जाने वाले हैं उन्हें बड़े निगम मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि मंत्री मंडल में मुख्यमंत्री को मिलाकर कुल मंत्रियों की संख्या 13 रहना है। भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री पद की शपथ के साथ ही टी.एस. सिंहदेव एवं ताम्रध्वज साहू मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।
बाकी दस रिक्त स्थानों के लिए कुछ विधायकों ने दिल्ली तक की दौड़ लगा दी है। दिल्ली पहुंचे हुए लोगों में धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेष शुक्ल, अमरजीत भगत, रुद्र गुरु एवं कुलदीप जुनेजा हैं।
माना जा रहा है तीन बार विधायक रहे लोग भी मंत्री पद से वंचित हो सकते हैं। ऐसे सीनियर विधायकों को निगम मंडल में मौका मिल सकता है। पिछली सरकार की तरह संसदीय सचिव पद की परंपरा जारी रखने पर भी विचार किया जा रहा है।
ताकि मंत्री बनने से रह गए कुछ लोगों को संसदीय सचिव बनाकर संतुष्ट किया जा सके। हालांकि भाजपा शासनकाल में कांग्रेस संसदीय सचिव वाली व्यवस्था का विरोध करती रही थी,
लेकिन पुराने सारे दिग्गज नेताओं के जीतकर आ जाने के कारण मंत्री पद को लेकर जो मारामारी मची हुई है,ऐसे में आगे किसी भी तरह के असंतोष से बचने के लिए एक रास्ता संसदीय सचिव पद भी दिख रहा है।
सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निकटतम कानूनी सलाहकारों से विचार विमर्श भी किया है।  

Related Articles

Check Also
Close