August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
नेशनल

TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे को हाउस अरेस्ट किया गया

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को लेकर बड़ी खबर आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और उनेके बेट नारा लोकेश को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि जगनमोहन रेड्डी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान तेलुगु देशम पार्टी के नेता नारा लोकेश ने पुलिस के साथ बहस की, जिसके बाद उन्हें नजरबंद कर दिया गया।
दरअसल, आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने आज यानी बुधवार से प्रदर्शन का आह्वान किया है, जिसके बाद राज्य के गुंटूर जिले के पलनाडु क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए हैं। टीडीपी ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) द्वारा अपने कार्यकताओं पर ‘बढ़ते हमले’ के विरोध में मार्च का आह्वान किया है, जिसके बाद वाईएसआरसीपी ने भी एक जवाबी मार्च करने की योजना बनाई है।
पुलिस महानिदेशक गौतम सवांग ने मंगलवार को यहां कहा कि क्षेत्र में आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 और पुलिस अधिनियम की धारा 30 लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इसके बाद से अब क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई भी बैठक, रैली, जुलूस और प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है।
जहां एक ओर तेदेपा ने ‘चलो आत्माकुर’ नाम से प्रदर्शन का आह्वान किया है, वहीं पुलिस प्रमुख ने कहा है कि किसी को भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को चाहिए की वह शांति बनाए रखने में पुलिस की मदद करें।
तेदेपा प्रमुख एन.चंद्रबाबू नायडू ने कहा था कि प्रदर्शन होगा और उनके कार्यकतार्ओं के खिलाफ वाईएसआर कांग्रेस पाटीर् के नेताओं द्वारा की जा रही ज्यादतियों को उजागर किया जाएगा। मार्च का नेतृत्व करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री नायडू ने सभी पार्टी नेताओं और कार्यकतार्ओं से कहा है कि वे पुलिस द्वारा रोके जाने की स्थिति में विरोध करें।
तेदेपा का आरोप है कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के हमलों में उसके आठ कार्यकतार्ओं की मौत हो चुकी है और इनमें से अधिकांश वारदात पलनाडु में हुई हैं। उधर, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का भी आरोप है कि उसके कार्यकतार्ओं पर तेदेपा ने हमले करवाए हैं।

Related Articles

Check Also
Close