September 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
प्रोजेक्ट पाई पाई : एसबीआई चीफ मैनेजर ने दिए वित्तीय योजनाओं की जानकारीकारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री ने दिए कड़े निर्देशप्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत छात्रों एवं कर्मचारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण12 घंटे से शबरी नदी में फंसे व्यक्ति को भारतीय वायुसेना व जिला प्रशासन ने सुरक्षित निकालास्टिंग वीडियो के बाद परिवहन कार्यालय में हड़कंप, डीटीओ बोले – आधारहीन वीडियो से भयादोहन की आशंका, भ्रष्टाचार पर शिकायत के लिए कलेक्टर से संपर्क का रास्ता खुलाबाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी,मुख्यमंत्री की पहल पर पूनम को मिली पुस्तकें और नया टेबलेटदीदी के गोठ सीएम साय ने दीदियों को प्रेरित किया, स्व-सहायता समूहों की सफलता की कहानियाँ बनी मिसालकोरबा में रेल्वे कर्मचारियों की हड़ताल: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने किया समर्थनआगाज़ इंडिया का महादान: विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,थैलेसीमिया पीड़ितों को मिला जीवनदानमौत का अड्डा बन चुका मेडिकल कॉलेज अस्पताल – अधीक्षक गोपाल कंवर की नाकामी ने ली एक और माँ की जान
छत्तीसगढ़

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति नरसिम्हा ने पर्यटन स्थल बुका का किया भ्रमण

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा भी रहे साथ

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कोरबा। सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का भ्रमण किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  रमेश सिन्हा भी साथ रहे।  सभी न्यायाधीशों ने बुका की मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन करते हुए यहां की मनोरम दृश्यों को करीब से अनुभव किया।

बुका पर्यटन स्थल में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के रजिस्ट्रार जनरल बी. वर्मा, जिला सत्र न्यायाधीश कोरबा सत्येंद्र कुमार साहू, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने गुलदस्ता भेंट कर सभी न्यायाधीशों का स्वागत किया। वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत ने बुका पर्यटन स्थल एवं जलाशय के बारे में जानकारी प्रदान की। पुलिस विभाग की टीम द्वारा न्यायाधीशों को सलामी भी दी गई।

न्यायाधीशों ने पर्यटन स्थल में किया पौधरोपण-

न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा सहित अन्य न्यायाधीशों द्वारा बुका पर्यटन स्थल में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने जामुन का पौधा रोपित किया। उन्होंने पौधे को समय समय पर खाद एवं सिंचाई प्रदान कर पौधे को संरक्षित रखने के लिए कहा। इसी प्रकार न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा ने आंवला के पौधे का एवं मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने कदम के पौधे का रोपण किया।

प्राकृतिक सौंदर्य के बीच जल विहार का लिया आनंद-

इस दौरान सभी न्यायाधीशों ने बुका पर्यटन स्थल के नैसर्गिक सुंदरता के बीच जल विहार का आंनद लिया। उन्होंने यहां की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि बुका चारों ओर से पहाड़ी से घिरा हुआ है, जलाशय में वर्ष भर जल भराव बना रहता है। जिससे यहां की मनमोहक छटा पर्यटकों का मन मोह लेता है।

इस अवसर पर न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय कोरबा ओंकार प्रसाद गुप्ता, विशेष न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. (पी.ए.) एक्ट  जयदीप गर्ग, प्रथम जिला अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा गरिमा शर्मा, विशेष न्यायाधीश, एफ.टी.एस. कोरबा डॉ. ममता भोजवानी, निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, तृतीय जिला अपर सत्र न्यायाधीश अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, जिला अपर सत्र न्यायाधीश, एफ.टी.एस.सी., कोरबा ज्योति अग्रवाल, विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो श्रद्धा शुक्ला, कटघोरा, मधु तिवारी, प्रथम जिला अपर सत्र न्यायाधीश, कटघोरा, जितेन्द्र कुमार सिंह, द्वितीय जिला अपर सत्र न्यायाधीश, कटघोरा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, सीमा प्रताप चन्द्रा कोरबा एवं एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा टी आर भारद्वाज, एसडीएम पाली सीमा पात्रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close