June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
राज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोकपद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर सीएम साय ने जताया शोकसुदूर अंचल में वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, कूप कटाई और वन संसाधनों से ग्रामीणों को मिला नया सहाराकेंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मीसा बंदियों का किया सम्मानहितग्राही 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा कर लाटरी में भाग लेवेशादी का झांसा देकर किया रेप,अपराधी गिरफ्तारझोल्टू गिरफ्तार, आजाद चौक पुलिस ने इस अपराध में पकड़ाअबूझमाड़ में दो महिला नक्सली ढेर
Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

थाना प्रभारी हटे, डीजल माफिया जागे — कुसमुंडा खदान बना जंगलराज का अड्डा, गैंगवार में टूटा पैर, बोलेरो पर हमला

कोरबा। जिस दिन थाना प्रभारी रूपक शर्मा का तबादला हुआ, उसी दिन कुसमुंडा खदान में डीजल माफिया की सांस में जान लौट आई। एसईसीएल कुसमुंडा एरिया आज फिर चोरी, लूट और संगठित अपराध का अड्डा बन चुका है — और पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बनकर खामोश खड़ा है।

पुख्ता ख़बर है कि बीते दिन कुसमुंडा खदान में नवीन गिरोह और राजा खान गैंग के बीच जोरदार गैंगवॉर हुआ। डीजल चोर राजा खान का एक पैर फैक्चर हो गया और उसकी बोलेरो गाड़ी पर पथराव हुआ, जो सीधे नवीन गैंग द्वारा किया गया। चौंकाने वाली बात ये कि नवीन पर पहले से 5000 रुपये का इनाम है, लेकिन वह आज भी खदान क्षेत्र में बेखौफ घूम रहा है। क्या पुलिस को दिखाई नहीं देता ?

यह कैसी पुलिसिंग है, जहां वांछित अपराधी आंखों के सामने है और कार्रवाई दूर-दूर तक नहीं ?

सूत्रों की मानें तो खदान में हैवी व्हीकल्स से डीजल चोरी की जा रही है, और रात में ही पंतोरा क्षेत्र में सप्लाई कर दी जाती है। प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं, या फिर… सब कुछ ‘मैनेज’ है?

त्रिपुरा राइफल्स के कुछ जवानों की संलिप्तता की चर्चाएं भी तेज हैं। अगर यह सच है, तो यह सिर्फ चोरी नहीं, सुरक्षा तंत्र का सीधा मजाक है।

कुसमुंडा में डीजल चोरी सिर्फ अपराध नहीं, पूरी व्यवस्था पर करारा तमाचा है। इनामी बदमाश खुलेआम घूम रहा है, गैंगवार में लोग घायल हो रहे हैं, और पुलिस सिर्फ कागजी खानापूर्ति में व्यस्त है।

प्रश्न यह है — क्या कुसमुंडा अब अपराधियों का राज बन चुका है ? क्या थाना प्रभारी रूपक शर्मा की सख्ती के हटते ही माफिया फिर बेलगाम हो गया ? युवराज तिवारी की सक्रियता कब इस गैंग का सफाया कर उनको सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।युवराज तिवारी नये प्रभारी बने हैं अब देखना होगा अपराधी कब तक खैर मनाएंगे और इनके पकड़ से बच पाते हैं.

अगर अब भी प्रशासन नहीं जागा, तो अगली खबर पाली के जैसे ही किसी बड़े जनहानि या खून-खराबे की हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close