February 6, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मिनपा-अरबराजमेंटा पहाड़ी में आईईडी लगाने में शामिल 2 नक्सली गिरफ्तारमां कर्मा के नाम से डाक टिकट हुआ जारी, लोगों में 1 लाख टिकट बांटेंगे तोखनमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कड़क चाय का जायकाशहर में भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस है जरूरी! जयसिंह के लिए 10 साल से एटीएम का काम कर रही नगर सरकार, अब बागी उषा तिवारी पर जयसिंह का नया दांव, क्या है योजना समझिए इस ख़बर में…जिला प्रशासन द्वारा दो दिवस में रोका गया 7 बाल विवाहचुनाव प्रचार-प्रसार कर रहे तीन डीजे व्हीकल जब्तसीएम साय ने बीजेपी प्रत्याशी की दुकान में चाय बनाकर जनता को पिलाईजब माल घटने लगा, तब करेजा फटने लगा! व्यक्तिगत खुन्नस निकालने प्रतिष्ठित समिति की आड़, अनर्गल आरोपों से छवि धूमिल करने की कोशिश, भ्रष्ट ठेकेदार की पैरवी क्यों?CM विष्णुदेव साय चुनावी आमसभा को कर रहे संबोधित, देखें वीडियों…क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों के लिए 6 हजार नई कुर्सियां, आज पहुंचेंगे 6 टीमों के लीजेंड खिलाड़ी
छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाए कला के जौहर

विद्यार्थी प्रतिभा निखारकर समाज और देश का नेतृत्व करें - विकास उपाध्याय

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। प्रदेश में संचालित 41 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव प्रतियोगिता आज राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शुरू हुई। विधायक विकास उपाध्याय ने प्रतियोगिता शुभारंभ की घोषणा करते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एकल संगीत, समूह संगीत, एकल नृत्य और समूह नृत्य की प्रतियोगिता में संभाग स्तर से लगभग 125 प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। उद्घाटन सत्र में सरगुजा संभाग से कोरिया जिले के बच्चों द्वारा सुआ नृत्य, दुर्ग संभाग से राजनांदगांव जिले की पेण्ड्री विद्यालय के बच्चों ने करमा, बस्तर संभाग से डण्डा नृत्य की शानदार प्रस्तृति दी। प्रतियोगिता में प्र्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राजस्थान राज्य के उदयपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। विभिन्न विधाओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र और नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
विधायक विकास उपाध्याय ने राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि एकलव्य विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे प्रदेश और देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां पढ़ने वाले बच्चे अपनी प्रतिभा को निखारकर समाज और देश का नेतृत्व करें। श्री उपाध्याय ने कहा कि एकलव्य के पास हुनर और क्षमता थी। उसने सीमित संसाधन में लक्ष्य प्राप्त किया। प्रतिभागी बच्चों भी एकलव्य की भांति मेहनत और लगन से लक्ष्य को प्राप्त करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सोच भी एकलव्य की भांति है जिनके पास प्रतिभा और क्षमता है। सरकार उनके हुनर निखारने का अवसर प्रदान कर रही है। एकलव्य विद्यालय में जनजातिय बच्चों के विकास हेतु सतत प्रयत्नशील है। श्री उपाध्याय ने कहा कि कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा की प्राविण्य सूची में एकलव्य आदर्श विद्यालय छूरीकला जिला कोरबा के छात्र राजेन्द्र प्रसाद कंवर ने स्थान प्राप्त किया। राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में 42 विद्यार्थी जेईई मेन्स, 8 विद्यार्थी मेडिकल के लिए नीट में अर्हता प्राप्त किए, इनमें से 9 विद्यार्थियों ने एनआईटी और समकक्ष संस्थानों में प्रवेश प्राप्त किए। वर्ष 2019-20 में एकलव्य विद्यालय कटेकल्याण की कुमारी किरण बघेल ने मद्रास आईआईटी में प्रवेश लेकर कीर्तिमान बनाया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 2 विद्यार्थी ने खेलकूद में उपलब्घि अर्जित की और राष्ट्रीय स्तर पर 18 पदक प्राप्त किए।
आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विकास के उपायुक्त प्रज्ञान सेठ ने स्वागत भाषण देते हुए विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विभाग के उपायुक्त संजय गौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close