August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

रामायण मंडलियों के मानस गायन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 से 10 अप्रैल तक

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

 

रामनवमी के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवरीनारायण में रामायण मंडलियों के गायन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 से 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे और राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकार भी मानस गायन की प्रस्तुति देंगे।
संस्कृति विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस तीन दिवसीय आयोजन में 8 अप्रैल को छत्तीसगढ़ की स्वर कोकिला पद्मश्री ममता चंद्राकर, 9 अप्रैल को मुंबई की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल, 10 अप्रैल को जसगीत सम्राट दिलीप षडंगी, संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के भूतपूर्व छात्र छात्राओं के द्वारा राम – शबरी प्रसंग पर आधारित नृत्य नाटिका और भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा की प्रस्तुति होगी।
शिवरीनारायण में आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता में 25 जिलों की चयनित मानस मंडलियों के लगभग 350 कलाकार 8-9 और 10 अप्रैल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री बघेल प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान पर आने वाली रामायण मंडलियों को पुरस्कृत करेंगे। प्रथम पुरस्कार 5 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख रुपए और तृतीय पुरस्कार 2 लाख रुपए विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close