June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
भारतमाला घोटाला: निलंबित पटवारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं निर्दोष हूं’बलौदाबाजार में फैला डायरिया, कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालात का जायजाडिप्टी सीएम शर्मा ने पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में किया जलाभिषेकनवाचार और तकनीक से सशक्त होंगे अन्नदाता : विष्णुदेव सायगद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, युवक की मौत..अवैध सितार निर्माण फैक्ट्री में दबिश, दस्तावेज के अभाव में फैक्ट्री सीलबीजापुर में 13 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पणजांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभ्रष्टाचार का बड़ा खेल: एसईसीएल कुसमुंडा में आकस्मिक सेवा वाले कार्यों में मनमाने रेट से भुगतानकोरबा में सांप का आतंक: मुर्गी के बाड़े में घुसा कोबरा, रेस्क्यु टीम ने किया रेस्क्यु
छत्तीसगढ़

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान, 51 दिन में 6.50 लाख वसूले

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शराब पीकर गाड़ी चलाना लोगों को काफी महंगा पड़ रहा है। स्थानीय पुलिस ने ऐसे मामलों के खिलाफ यहां अभियान छेड़ रखा है। ऐसे लोगों को पकड़कर मामला सीधा न्यायालय भेजा जा रहा है। यहां ट्रैफिक एक्ट की नई दरों से लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है। इस तरह 51 दिनों में 67 लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई। इनसे अब तक 6.50 लाख रुपए वसूले गए हैं।
जारी रहेगा यह अभियान
1. एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि सड़क हादसों में लोगों की जान बचाने के लिए यह काम आगे भी जारी रहेगा। इसलिए लोग शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। पिछले दिनों कुछ ऐसे गंभीर हादसे घटित हुए जिनमें लोग शराब पीकर ड्राइव कर रहे थे। पुरानी दर पर भी वसूली का प्लान पुलिस ने बनाया है। अगले हफ्ते से यह काम शुरू हो जाएगा। एएसपी ट्रैफिक रोहित बघेल ने बताया कि इस बीच लोगों से कैश में पैसे नहीं लिए जाएंगे। इसके लिए स्वाइप मशीन रहेगा। सेंट्रल बैंक से 20 मशीन मंगाई गई हैं।
2. चालान की रकम वसूली को लेकर नई तकनीकों से भी पुलिस को लैस करने की तैयारी में जिले की खाकी है। यहां अब लोगों के फिंगरप्रिंट से भी जुर्माने की रकम वसूली जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए खास तौर बायोमैट्रिक मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें अंगूठा लगवाकर चालान हुए व्यक्ति के खाते से सीधे रकम ट्रांसफर हो सकेगी। यह व्यवस्था सभी प्रमुख चौक चौराहों पर होगी। अगस्त के महीने से शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close