June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोकपद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर सीएम साय ने जताया शोकसुदूर अंचल में वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, कूप कटाई और वन संसाधनों से ग्रामीणों को मिला नया सहाराकेंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मीसा बंदियों का किया सम्मान
Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

जवानों से मिलने जल्द आएंगे छत्तीसगढ़

 

नई दिल्ली/रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। हाल ही में छत्तीसगढ़ में चलाए गए नक्सल विरोधी अभियानों की ऐतिहासिक सफलता को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इन अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।

अमित शाह ने कहा कि इन अभियानों की सफलता सुरक्षा बलों के साहस, समर्पण और रणनीतिक नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे जल्द ही छत्तीसगढ़ का दौरा कर नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने वाले बहादुर जवानों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे।

गृहमंत्री ने दोहराया: “मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है। हम शांति, विकास और सुरक्षा के मार्ग पर लगातार अग्रसर हैं।”

गौरतलब है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने कई शीर्ष नक्सलियों को ढेर किया, भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद किए, और नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने में महत्वपूर्ण सफलता पाई।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिखाई गई सक्रियता से संकेत मिलता है कि आने वाले समय में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में न केवल सुरक्षा बल्कि विकास को लेकर भी तेजी से काम किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close