August 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुख्यमंत्री साय ने नगर पालिका जशपुर को दिया बड़ा विकास उपहारबीजापुर बाढ़ में बही लड़कियों की लाश मिली, झाड़ियों से बरामदग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने शुरू होगा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रमकोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा,50 किसानों की फसल को नुकसानकोरबा डायल-112 चालकों की मांग, नियमित वेतन और सुविधाएंमुख्यमंत्री साय का स्वागत करने जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारी बस से रवानाबस्तर में भारी भूस्खलन: सरगीगुड़ा पहाड़ समतल; जनहानि नहींमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये..नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा बलों ने बरामद किए 300 से अधिक हथियार और विस्फोटक सामग्रीलोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज
छत्तीसगढ़

ट्रेजरी में सर्वर डाउन, वेतन भुगतान में बाधा, कांवरे कोषालय दफ्तर पहुंचे

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। ट्रेजरी में सर्वर डाउन होने के बाद कर्मचारियों के वेतन भुगतान में बाधा पहुंची। इस आशय की जानकारी मिलने पर संचालक कोष एवं लेखा महादेव कांवरे कोषालय दफ्तर पहुंचे और वस्तु स्थिति की जानकारी ली। हालांकि कांवरे ने कहा कि 70 फीसदी कर्मचारियों को वेतन भुगतान हो गया है।
बताया गया कि पीडब्ल्यूडी में भी सर्वर डाउन होने की खबर रही जिसके चलते ठेकेदारों का भुगतान भी कुछ हद तक रूका रहा। त्यौहार के चलते भुगतान के लिए काफी दबाव रहा और भीड़ भी देखने को मिली। संचालक कोष एवं लेखा महादेव कांवरे खुद कोषालय पहुंचे और वस्तु स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों का वक्त पर भुगतान कर दिया जाएगा। कांवरे ने दावा किया है कि अभी तक 67 प्रतिशत कर्मचारियों का भुगतान कर दिया गया है।
बताया गया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली से पहले ही 24-25 अक्टूबर यानी आज और कल में वेतन भुगतान के आदेश दिए थे। लेकिन ऐन मौके पर ही प्रदेश भर के सर्वर के लिंक डाउन हो गये, जिसकी वजह से बिल के पास होने की प्रक्रिया रूक गयी और पेंडिंग बिल की कतार लंबी होती चली गयी।

Related Articles

Check Also
Close