August 1, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कोरबा में भू-माफिया का नया खेल! कूट रचना कर हड़प रहा है गैर-आदिवासी की जमीन, तीन FIR के बाद भी बेलगाम चेतन चौधरीकेंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिले सीएम साय, बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चाकोरबा : महिला मंडल सेवा समिति द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल नगर मे सावन उत्सव की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्नपीएम मोदी कल करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि के 20वीं किश्त का अंतरणपीएम मोदी से मिले सीएम साय, ‘अमृत रजत महोत्सव’ में शामिल होने का दिया न्यौता30 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तारशिकारियों के जाल में फंसकर नर हाथी की मौत…शिक्षक की धारदार हथियार से हत्याकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले CM साय‘राधे-राधे’ कहने पर नर्सरी की छात्रा को पीटा, मुंह पर टेप चिपकाया, प्रिंसिपल गिरफ्तार
Uncategorized

SECL के खिलाफ श्रमिक संगठनों का हल्ला-बोल:संडे ड्यूटी और ओवरटाइम बंद किए जाने से नाराजगी, प्रबंधन को उठाना पड़ेगा बड़ा नुकसान

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कोरबा में SECL की मानिकपुर कोल परियोजना में कोयला श्रमिकों की संडे ड्यूटी और ओवरटाइम बंद करने को लेकर श्रमिक संगठन काफी नाराज हैं। प्रबंधन के आदेश के खिलाफ पांचों श्रमिक संगठन एकजुट हो गए हैं। रविवार को उन्होंने मानिकपुर जीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सुबह के पाली में कोई भी कर्मचारी ड्यूटी नहीं गया। कोलकर्मियों के प्रदर्शन से प्रबंधन को बड़ा नुकसान हो सकता है।

कोलकर्मियों ने प्रबंधन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। श्रमिक नेताओं का आरोप है कि मानिकपुर को छोड़कर कोरबा के किसी भी दूसरे खदान में संडे ड्यूटी और ओवरटाइम को बंद नहीं किया गया है। कहीं न कहीं प्रबंधन मनमानी करते हुए मानिकपुर के कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रहा है।

पांचों श्रमिक संगठनों ने मोर्चा खोला

मोहन सिंह श्रमिक संगठन के संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्य ने बताया कि पहली बार पांचों श्रमिक संगठनों ने मोर्चा खोला है, जिसके तहत आज सुबह पाली से ही एसईसीएल के कर्मचारियों ने संगठन को समर्थन दिया है। कोई भी कर्मचारी काम पर नहीं गए हैं।

लगातार कर्मचारियों को शोषण किया जा रहा

भारतीय मजदूर संघ की उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एसईसीएल के इस रवैया से सभी परेशान हैं। लगातार कर्मचारियों को शोषण किया जा रहा है। मनमानी तरीके से आदेश जारी किया जाता है। एचएमएस के श्रमिक नेता एसके श्रीवास्तव ने बताया एसईसीएल के अधिकारियों के द्वारा मनमानी की जा रही है लगातार कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close