August 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुख्यमंत्री साय ने नगर पालिका जशपुर को दिया बड़ा विकास उपहारबीजापुर बाढ़ में बही लड़कियों की लाश मिली, झाड़ियों से बरामदग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने शुरू होगा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रमकोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा,50 किसानों की फसल को नुकसानकोरबा डायल-112 चालकों की मांग, नियमित वेतन और सुविधाएंमुख्यमंत्री साय का स्वागत करने जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारी बस से रवानाबस्तर में भारी भूस्खलन: सरगीगुड़ा पहाड़ समतल; जनहानि नहींमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये..नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा बलों ने बरामद किए 300 से अधिक हथियार और विस्फोटक सामग्रीलोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज
छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजनाः श्रम का सम्मान

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कोरिया । छत्तीसगढ़ कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल ने प्रदेश के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की घोषणा की है।

जिला श्रम पदाधिकारी ने जानकारी दी है कि असंगठित श्रमिकों, सफाई कर्मकारों के बच्चों और ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार एवं हमाल श्रमिकों के बच्चों के लिए कक्षा पहली से लेकर स्नातकोत्तर एवं पीएचडी स्तर तक की पढ़ाई के लिए प्रमुख योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

असंगठित कर्मकारों के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति योजना, सफाई कर्मकारों के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति योजना, ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार और हमाल श्रमिक के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से इन परिवारों के बच्चे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। श्रम पदाधिकारी ने जिले के सभी पंजीकृत श्रमिकों से आग्रह किया है कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने बच्चों की शिक्षा में मदद करें। इन योजनाओं का उद्देश्य श्रमिक वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना और उनके भविष्य को सशक्त बनाना है।

सरकार की इस पहल से श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनका शैक्षिक और सामाजिक विकास संभव हो सकेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close