August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

किसानों को अब तक 252 करोड़ 43 लाख का भुगतान किया गया

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत धान खरीदी के पश्चात अब धान उठाव में तेजी आने लगी है। जिला प्रशासन द्वारा मिलर्स से शीघ्रता से धान का उठाव करवाया जा रहा है। बीते दो दिनों में ही मिलरों द्वारा करीब 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक का डीओ धान उठाव के लिए कटवाया गया है। वहीं इन दो दिनों में 4207 मीट्रिक टन धान का उठाव भी मिलर्स द्वारा खरीदी केंद्रों कर लिया गया है।

डीएमओ शैलो नेताम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक मिलर्स द्वारा 28 हजार 472 मे. टन का डीओ कटवाया गया है जिसमें से 6179 मे. टन धान का उठाव कर लिया गया है। वहीं 10 हजार 681 मे.टन का टीओ जारी किया गया है। जिसमें से 4195 मे.टन का उठाव समितियों से कर लिया गया है। इस प्रकार कुल 10375 मे.टन धान का उठाव समितियों से हो चुका है। रायगढ़ जिले में 85 हजार 122 किसान धान विक्रय हेतु पंजीकृत हैं। 105 धान उपार्जन केंद्रों में अब तक 1 लाख 24 हजार 522 मे.टन धान की खरीदी उपार्जन केंद्रों में की जा चुकी है।

जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से चालू है। धान खरीदी हेतु किसानों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा समितियों में समुचित व्यवस्था के साथ ही ऑनलाइन टोकन जारी करने, बारदाने की व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक मशीन से तौल जैसे इंतेजाम किए गए हैं। उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के पश्चात किसानों को तत्काल भुगतान भी जारी किया जा रहा है। धान खरीदी के पश्चात किसानों को उसका भुगतान भी तत्काल किया जा रहा है। अब तक हुई खरीदी के एवज में किसानों को 252 करोड़ 43 लाख का भुगतान किया जा चुका है। जो कि अब तक हुई कुल खरीदी का 89 प्रतिशत है। शेष भुगतान के लिए जानकारी सॉफ्टवेयर में अपडेट कर बैंक को भेज दी गई है। जो जल्द जारी हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close