March 12, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
होली पर जुमे की नमाज के समय में बदलाव, छग वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसलाआमापाली गांव में अवैध बोर खुदाई, दो बोरवेल वाहन जब्तपंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता…CGPSC प्रीलिम्स 2024 का रिजल्ट जारी, 3737 अभ्यर्थी मेंस के लिए क्वालीफाईअंधेरे में जीवन बिता रहे ग्रामीणों को अब लालटेन से मिली छुटकारारायपुर में कार सवार युवकों से करोड़ों की नगदी बरामद, हवाला का शक14 मार्च को मदिरा दुकान रहेगा बंदभारतीय सेना में भर्ती की अधिसूचना जारीसतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए फील्ड में सही तरीके से लागू करना है : संभागायुक्तहथकरघा बना कौडूटोला की महिलाओं की ताकत
छत्तीसगढ़

बढ़ते उत्पादन की समीक्षा – देश के एल्यूमिनियम उद्योगों का परिदृश्य

अन्य स्रोतों से कमाई का करिश्माई प्रदर्शन

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

 रायपुर – आज के युग में, “अन्य स्रोतों से कमाई” (Other Income) को एक स्टेटस सिंबल माना जाने लगा है। हर व्यक्ति अपने नियमित कार्य के साथ अतिरिक्त आय अर्जित करने के लिए मेहनत करता है। कुछ लोग अपने स्टेटस के कारण भी अतिरिक्त आय प्राप्त करते हैं। यह लेख उन व्यक्तियों को समर्पित है जो सोचते हैं कि उनके स्टेटस के अनुसार, उन्हें अन्य स्रोतों से भी आय प्राप्त होनी चाहिए।

हमारा यह लेख अगर स्टेटस प्राप्त लोगों की अतिरिक्त आय में बढ़ोतरी करता है, तो यह अपनी परिपूर्ण मंजिल को पाने में सफल होगा।

हमारे पूर्व प्रकाशित लेख – “बढ़ते उत्पादन की समीक्षा – देश के एल्यूमिनियम उद्योगों का परिदृश्य (भाग 1, 2, 3, और 4)” के संदर्भ में आगे बढ़ते हुए, आज हम भारत के सबसे बड़े एल्यूमिनियम उत्पादकों – वेदांता, हिंडाल्को, और नाल्को – के बारे में कुछ और तथ्य प्रकाशित कर रहे हैं। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख के तथ्यों की समीक्षा पूर्व के लेखों में प्रकाशित तथ्यों के प्रकाश में करें।

अन्य स्रोतों से कमाई (Other Income) क्या है?

किसी भी कंपनी द्वारा अपने नियमित उत्पाद की बिक्री से जो राशि प्राप्त की जाती है उसे राजस्व (Revenue) के रूप में जाना जाता है। लेकिन कंपनी द्वारा यदि और किसी तरह से राशि अर्जित की जाती है, तो उसे अन्य स्रोतों से कमाई (Other Income) के तौर पर जाना जाता है। कंपनियां इस अन्य स्रोतों से कमाई को अपनी वार्षिक रिपोर्ट में साझा करती हैं। यह प्रक्रिया किसी भी पंजीकृत कंपनी के लिए अनिवार्य है।

प्रमुख एल्यूमिनियम उत्पादकों की अन्य स्रोतों से कमाई (Other Income)

हमने पिछले 10 वर्षों में वेदांता, हिंडाल्को, और नाल्को की अन्य स्रोतों से कमाई के आंकड़े प्रकाशित किए हैं। यह आंकड़े Screener.in से लिए गए हैं।

| कंपनी का नाम | Mar-13 | Mar-14 | Mar-15 | Mar-16 | Mar-17 | Mar-18 | Mar-19 | Mar-20 | Mar-21 | Mar-22 | Mar-23 | Mar-24 | 2013 से गुणात्मक परिवर्तन |
|————–|———|———|———|———|———|———|———|———|———|———|———|———|———————–|
| नाल्को | 511 | 508 | 1,070 | 711 | 368 | 1,124 | 326 | 273 | 147 | 264 | 236 | 678 | 1 |
| हिंडाल्को | 1,111 | 677 | -832 | 1,500 | 1,198 | 2,879 | 1,127 | 906 | -964 | 1,253 | 1,307 | 1,519 | 1 |
| वेदांता | 33 | 1,874 | -19,222 | 4,290 | 4,423 | 6,087 | 4,270 | -14,932 | 2,743 | 1,832 | 2,625 | 5,239 | 159 |

तुलनात्मक अध्ययन

तीन सबसे बड़े उत्पादकों में इस बार भी वेदांता ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए चैंपियनशिप शील्ड अपने पास बरकरार रखी है। वेदांता का राजस्व 52 गुणा बढ़ा है, कच्चे माल पर खर्च 139 गुणा बढ़ा है, प्रचालन मुनाफा 76 गुणा बढ़ा है, और अन्य स्रोतों से कमाई 159 गुणा बढ़ी है।

वहीं हिंडाल्को का राजस्व 3 गुणा, कच्चे माल पर खर्च 3 गुणा, प्रचालन मुनाफा 3 गुणा, और अन्य स्रोतों से कमाई 1 गुणा बढ़ी है। नाल्को का राजस्व 2 गुणा, कच्चे माल पर खर्च 2 गुणा, प्रचालन मुनाफा 3 गुणा, और अन्य स्रोतों से कमाई 1 गुणा बढ़ी है।

उपरोक्त विवरण से स्पष्ट होता है कि पिछले 10 वर्षों में वेदांता ने अन्य स्रोतों से कमाई में सबसे अधिक वृद्धि की है। यह कंपनी हर क्षेत्र में अग्रणी है और इसे वर्ल्ड लीडर कहना सही है। पाठक-गण इस लेख और पूर्व के लेखों के आधार पर मुख्य एल्यूमिनियम उत्पादकों की समीक्षा कर सकते हैं। अगले लेख में हम इन कंपनियों के अन्य तथ्यों पर प्रकाश डालेंगे।

विशेष: हमारी टीम द्वारा अथक मेहनत और प्रयास से तथ्यों का संचय कर यह लेख प्रकाशित किया गया है। पाठकों से अपेक्षा है कि वे हमारे प्रकाशन का समाज में संचार करें, जिससे हमारे सत्य उजागर करने के प्रयासों को प्रेरणा मिलेगी।

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close