August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

ई-टेंडरिंग व्यवस्था खत्म होने से ठेकेदारों में राहत

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। राज्य शासन ने अब समस्त ठेका ई-टेंडरिंग से हटाकर मेन्युअल करने का आदेश जारी कर दिया है। इस आशय की खबर ठेकेदारों के बीच तेजी से दौड़ रही है। सूचना मिलते ही ठेकेदारों ने शासन के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इससे स्थानीय ठेकेदारों को बेहतर अवसर मिलने की बात भी कही है।
प्रदेश के सभी निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी, आरईएस, नगर निगम, पीएचई आदि में सरकारी काम का टेंडर ऑनलाइन जारी होता है। इसमें पूरे प्रदेश के कोई भी ठेकेदार अपनी निविदा डाल सकते थे। इस व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए ई-टेंडरिंग सिस्टम को ही खत्म कर दिया गया है।
मतलब अब अधिकारी खुद मेन्युअल टेंडर लगाएंगे और उसी आधार पर ठेका भी दिया जाएगा। ई-टेंडर घोटाला सामने आने के बाद सरकार ने इस तरह का निर्णय लिया है। इससे पूर्व 20 लाख रुपये तक के टेंडर को ऑनलाइन सिस्टम से हटाया गया था। अब संपूर्ण ठेके को इससे हटा दिया गया है।
– सरकार के इस निर्णय का स्वागत है। ई-टेंडर घोटाल सामने आ चुका है। इस ऑनलाइन व्यवस्था के कारण दर्जनों काम अधूरे पड़े हैं। शासन और आम छोटे सप्लायरों के लाखों रुपये जाम हो गए हैं। नई व्यवस्था से ठेकेदारों को राहत मिलेगी और विकास कार्य जल्द और गुणवत्ता के साथ हो पाएगा।- सौरभ मिश्रा, अध्यक्ष पीडब्ल्यूडी ठेकेदार संघ
– ई-टेंडर व्यवस्था हटने का लाभ सबसे पहले तो स्थानीय ठेकेदारों को मिलेगा। उनका महत्व अपने जिले में बढ़ेगा। ई-टेंडर में कई तरह का घोटाला भी सामने आ रहा था। ऐसे में शासन का निर्णय स्वागत योग्य है। विकास कार्य अब जल्द और तय गुणवत्ता के अनुसार होते हुए दिखेगा। – राजकुमार तिवारी, अध्यक्ष, नगर नगम ठेकेदार संघ

Related Articles

Check Also
Close