August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
Uncategorizedछत्तीसगढ़

बस्तर के तीन जिलों के आदिवासी युवाओं के लिए सीआरपीएफ में 400 पदों पर निकाली गई भर्ती,

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

26.09.22| सीआरपीएफ बस्तर में अपनी बटालियन तैयार कर रहा है। इसके लिए 400 पदों पर भर्ती भी निकाली गई है। उम्मीदवार को अनिवार्य योग्यता के रूप में बस्तर के चिन्हित जिलों का मूल निवासी होने के साथ ही साथ गोंडी व हल्बी बोली का ज्ञान अनिवार्य रूप से आवश्यक है। बस्तर के नक्सलाईट एरिया के लिए विशेष भर्ती रैली केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने आयोजित की है। इस भर्ती के तहत बस्तर के तीन जिलों बीजापुर, सुकमा व दंतेवाड़ा जिले के आदिवासी युवाओं के लिए ही भर्ती रैली निकाली गई है।

इन्ही तीन जिलों के अनुसूचित जनजाति अर्थात एसटी वर्ग के युवा ही इस भर्ती रैली में शामिल हो सकेंगे। तीनों जिलों में दंतेवाड़ा के लिए 144 पद, व सुकमा के लिए 128 तथा बीजापुर के लिए भी 128 पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती रैली इन्ही जिलों में आयोजित की जाएगी। जिसके लिए इक्ष्छुक अभ्यर्थियों को अलग से कोई फार्म नही भरना है बल्कि अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र व दस्तावेजों के साथ सीधे सीधे भर्ती स्थल में ही रिपोर्ट करना होगा। जहां दस्तावेजों के परीक्षण के उपरांत शारीरिक नापजोख व अन्य फिजिकल गतिविधियों के बाद उन्हें लिखित परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया जाएगा। तीनों जिलों में यह विशेष अभियान 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close