June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
छत्तीसगढ़

रायपुर : अंडरब्रिज निर्माण में देरी पर PWD ने कंपनी को किया ब्लैक लिस्टेड

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। गोगांव में अंडर ब्रिज का निर्माण कर रही वीबी प्रोपराइटर्स इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर आखिरकार लोक निर्माण विभाग की गाज गिरी। लंबे समय से प्रोजेक्ट लटकाकर रखने वाली इस कंपनी को विभाग ने बुधवार को टर्मिनेट कर दिया।
ब्लैक लिस्टिेड कंपनियों की सूची में इस कंपनी को शामिल कर निर्माण कार्य दूसरी कंपनी को देने की तैयारी की जा रही है।
हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई, लेकिन विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि निर्माण कार्य में लेटलतीफी से राजस्व विभाग को नुकसान होने के साथ स्थानीय लोगों के लिए आफत बढ़ रही थी।
करीब 35 करोड़ के अंडर ब्रिज के प्रोजेक्ट में कंपनी ने निर्माण कार्य बंद कर रखा था। दस से बारह फीट तक खोदाई करने के बाद केवल बॉक्स तैयार करने तक ही फुर्ती दिखाई, इसके बाद काम समेटना शुरू कर दिया।
गोगांव में कंपनी की लापरवाही की वजह से बड़ी आबादी मुश्किलों में घिर गई। गोगांव रेल लाइन से दर्जनभर मालगाड़ियां गुजरती है। अधूरे ब्रिज में खोदाई की वजह से जोखिम की चिंता से लोग परेशान थे।
दो साल से पिछड़े अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य 2018 तक पूरा होना था। 35 करोड़ रुपये की लागत से ठेका उठाने वाली इस कंपनी ने कई बार लापरवाही बरती। कभी बारिश तो कभी मजदूरों की समस्या बताकर हाथ खींचे। लंबे समय से अफसर चेतावनी दे रहे थे। अब सरकार बदली तो एक महीने के भीतर निर्माण कंपनी को टर्मिनेट करने का फैसला किया।
निर्माण कार्यों में लेटलतीफी की वजह से सरकार के खजाने को भारी नुकसान हो रहा है। कई प्रोजेक्ट ऐसे हैं जिसे ठेकेदारों ने लो प्राइस में ठेका उठाया था लेकिन उसे समय पर पूरा नहीं कर सके। स्कॉय वॉक, कमल विहार ब्रिज भी दो बड़े प्रोजेक्ट हैं जिसमें कंपनी लगातार लापरवाही बरत रही है। दूसरे संभागों में भी कंपनियों की सूची बनाई गई है।
– कंपनी की लापरवाही को देखते हुए विभागीय कार्रवाई की गई। नये सिरे से कार्य को पूरा करने के लिए योजना तैयार कर रहे हैं। – जीपी पवार, अधीक्षण अभियंता, सेतु मंडल

Related Articles

Check Also
Close