July 9, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
अवैध खनिज परिवहन पर 2 हाईवा वाहन ज़प्तकलेक्टर व्यास ने कांवर यात्रा की तैयारी का किया अवलोकनशासकीय प्राथमिक शाला सेक्टर 5 बालको नगर में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजनकोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भोजन ठेका खत्म होने के बावजूद अवैध रूप से एक्सटेंशन। GST महीनों से जमा नहीं, घटिया भोजन परोसा जा रहा, बिलिंग में हेराफेरी — पढ़िए घोटाले की पूरी रिपोर्ट…बंदर की करेंट के चपेट में आने से हुई मौत, वन विभाग एवं नोवा नेचर की टीम ने किया विधि विधान से अंतिम संस्कार।CM साय ने मैनपाट में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का किया अनावरणतेलीबांधा के जिम में लगी आगक्रिप्टोकरेंसी में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तारछत्तीसगढ़ में शराब बिक्री से 2300 करोड़ का राजस्व, लेकिन नई दुकानों का बढ़ा विरोधछुरा की ‘गोल्डन गर्ल’ ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस..
छत्तीसगढ़

प्रियंका गांधी पहुंची राजधानी रायपुर, सीएम बघेल ने किया स्वागत

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

25.02.23| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां अधिवेशन 24 फरवरी से शुरू हो चुका है और आज कांग्रेस का 85वां अधिवेशन का दूसरा दिन है। इस मौके पर आज प्रियंका गांधी राजधानी रायपुर पहुंच चुकी है। उनके स्वागत के लिए नया रायपुर स्थि​त एयरपोर्ट से कई किमी की सड़कों पर गुलाब के फुल सजाए गए हैं। वहीं सेवा दल के लोग सेक्यूरिटी में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि आज कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन है और ​आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। वहीं कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में सुरक्षा व्यवस्था भी काफी मुस्तैद रखी गई है।

आज के कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन सुबह 9 बजे AICC, PCC डेलीगेट्स इकट्ठे होंगे। जिसके बाद सुबह 10 बजे फ्लैग होस्टिंग होगी। फिर सुबह 10.30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष का संबोधन होगा। वहीं 11.30 बजे सोनिया गांधी भाषण देंगी। 12 बजे से राजनीतिक, आर्थिक, अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव पर चर्चा होगी। बता दें कि कांग्रेस का 85वां अधिवेशन के पहले दिन संचालन समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की। वहीं, संचालन समिति की बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया को संबोधित करते हुए बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close