June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

नई दिल्ली (ग्रामयात्रा छतीसगढ़ )। गुरुवार को दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के तुरंत बाद मेघाणीनगर इलाके में डॉक्टरों के हॉस्टल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकतर भारतीय नागरिक थे। राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख जताया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया दुख
राष्ट्रपति भवन की तरफ से एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा गया- अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बारे में जानकर मैं बहुत दुखी हूं। यह एक हृदय विदारक आपदा है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

पीएम मोदी ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे हृदय विदारक है। इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close