June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
अन्तर्राष्ट्रीय

शक्ति प्रदर्शन: अमेरिका को 30 मिनट में तबाह कर सकती है चीन की यह मिसाइल

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

चीन ने मंगलवार को साम्यवादी शासन के 70 साल पूरे होने पर विशाल सैन्य परेड निकालकर दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। चीन ने अपनी सबसे घातक, आधुनिक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल डीएफ-41 को भी पहली बार दिखाया। वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि कोई भी ताकत उनके राष्ट्र को हिला नहीं सकती। साथ ही कोई भी चीन को बढ़ने से रोक नहीं सकता।
वर्षगांठ के आधिकारिक समारोह की शुरुआत सोमवार को हो गई थी जब चीन के राष्ट्रपति शी ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के संस्थापक माओ जेडोंग की संरक्षित रखी गई पार्थिव देह को श्रद्धांजलि दी।
66 वर्षीय शी ने पिछले 70 वर्ष में चीन के लोगों की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हजारों वर्षों तक चीन को अपनी गिरफ्त में रखने वाली समस्या गरीबी अब खत्म होने की कगार पर है। साम्यवादी शासन की 70वीं सालगिरह का जश्न उसी तियाननमेन चौक पर मनाया जा रहा है जहां साल 1989 में कम्युनिस्ट शासन का विरोध करते हुए बड़ी संख्या में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारी मारे गए थे।
परेड में 15000 सैनिक शामिल हुए। 580 रक्षा उपकरणों का भी प्रदर्शन किया गया। 160 विमानों ने अपना कौशल दिखाया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रीय दिवस पर वहां की जनता को बधाई देते हुए मंगलवार को कहा कि भारत, चीन के साथ अपनी मित्रता को काफी महत्व देता है ।
रडार से बचने में भी सक्षम: उड़ान भरने के दौरान मिसाइल लक्ष्य के हिसाब से ऊंचाई को कम या ज्यादा कर सकती है। ठोस ईंधन से चलने वाली मोबाइल अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक परमाणु मिसाइल रडार से बचने में सक्षम है।
अमेरिकी रक्षा प्रणाली को भी भेद सकती है यह परमाणु मिसाइल
चीन ने इस दौरान पहली बार अपनी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक डीएफ-41 (डोंगफेंग) मिसाइल का भी प्रदर्शन किया। यह मिसाइल अमेरिका को मात्र 30 मिनट में तबाह कर सकती है।

Related Articles

Check Also
Close