April 24, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुख्यमंत्री ने पंचायती राज दिवस पर किया ‘अटल डिजिटल सुविधा केंद्र’ का शुभारंभपुल के नीचे मिला शव: हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस…आतंकवादियों की कायराना हरकत से प्रदेश ने अपना बेटा खोया: विष्णुदेव सायस्व-सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं ग्राम पंचायतों का नेतृत्व3.60 बल्क लीटर मध्यप्रदेश निर्मित विदेशी मदिरा गोवा जप्तबीजापुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, 5 नक्सली ढेररायगढ़ में पुलिस का विशेष अभियान : पहचान छिपाकर रह रहे 37 व्यक्तियों की गिरफ्तारीराज्यपाल रमेन डेका ने आतंकी हमले मे जान गंवाने वाले श्री मिरानिया को दी श्रद्धांजलिस्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकीय सुविधाओं का होगा विस्तार: श्याम बिहारी जायसवालतीन दिन में रोके गये 7 बाल विवाह विवाह
छत्तीसगढ़

रायपुर में पुलिस परिवार ने मनाई होली, कलेक्टर और अफसरों ने लगाए ठुमके

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राजधानी में शांतिपूर्ण होली का त्यौहार संपन्न होने के बाद आज पुलिस परिवार ने धूमधाम से होली का जश्न मनाया। इस दौरान कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, IG, SSP और कमिश्नर ‘मुन्नी बदनाम हुई…’ गाने पर ठुमके लगाते नजर आए। पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों ने नगाड़ा बजाया और रंगों में सराबोर होकर होली का आनंद लिया।

पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के बाद जश्न
होली के दिन जब शहरवासी अपने घरों में होली मना रहे थे, तब पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जुटे थे। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा, “पिछले 72 घंटों से पुलिसकर्मी लगातार अपनी ड्यूटी पर तैनात थे, जिनकी मुस्तैदी के कारण रायपुर में होली शांतिपूर्ण रही। रायपुरवासियों की जागरूकता और भाईचारे की वजह से इस बार किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई।”

अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला
कलेक्टर ने आगे कहा, “इनकी जिम्मेदारी निभाने के बाद अब होली मना रहे हैं, और इनका हौसला बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए आज हम सब मिलकर होली का उत्सव मना रहे हैं।”

यह आयोजन पुलिसकर्मियों के त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान करने का अवसर बना, जिसमें सभी ने मिलकर आनंद उठाया।

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close