August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे, विमान हादसे का लिया जायजा

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

अहमदाबाद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे के बाद शुक्रवार को पीएम मोदी अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधे घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पीएम मोदी सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पीएम मोदी ने हादसे को लेकर कहा कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। पीएम मोदी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा, आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। तबाही दुखद है। अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की जो घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है।

पीएम मोदी ने दूसरे पोस्ट में लिखा, अहमदाबाद में हुए हवाई हादसे से हम सभी स्तब्ध हैं। इतने सारे लोगों की अचानक और दिल दहला देने वाली मौत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदना। हम उनके दर्द को समझते हैं और यह भी जानते हैं कि उनके पीछे जो खालीपन रह गया है, उसे आने वाले कई सालों तक महसूस किया जाएगा। ओम शांति।

पीएम मोदी सुबह करीब 8:30 बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पहुंचे, जहां से वे दुर्घटना स्थल पर गए और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लगभग 20 मिनट तक घटनास्थल का मुआयना किया और राहत कार्यों में लगे अधिकारियों व एनडीआरएफ की टीमों से जानकारी ली। इसके बाद, वे अहमदाबाद के सिविल अस्पताल गए, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, और एकमात्र जीवित बचे यात्री विश्वास कुमार रमेश से भी बात की। अस्पताल में भर्ती घायलों में कुछ हॉस्टल के छात्र थे। पीएम मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close