June 29, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
सरिया क्षेत्र में केजव्हीलयुक्त ट्रैक्टर पर हुई तीसरी बार कार्यवाहीनौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 6 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तारभगवान एक बार जीवन देता है, डॉक्टर बार-बार बचाता हैमुख्यमंत्री से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. कैलाशनंद गिरी ने की भेंटछत्तीसगढ़ में बन रहा उद्योग-धंधों के लिए अनुकूल माहौल – मुख्यमंत्री श्री सायकोरबा में युवक की सड़ी-गली लाश मिली, 6 दिन से घर में बंद था…शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए दयाल दास बघेलवनों से समृद्धि की ओर : छत्तीसगढ़ में आधुनिक आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण आजस्वच्छता दीदियों का ड्राईविंग लाईसेंस बनाने 02 जुलाई को सियान सदन में लगेगा शिविरकोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ठेका घोटाला : डॉ. गोपाल कंवर और लेखाधिकारी अशोक कुमार महिपाल की जोड़ी का कमाल, ठेकेदार मालामाल…
छत्तीसगढ़

पूरे खेल भावना के साथ खिलाड़ी खेल को खेले और सफल हो: कमिश्नर सिंह

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की दो दिवसीय संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

जगदलपुर । कमिश्नर डोमन सिंह ने कहा कि पूरे खेल भावना के साथ खिलाड़ी खेल को खेले और सफल हो। खेल एक ऐसी विधा है जिसकी लोकप्रियता बहुत है, जिसमें खिलाड़ियों को सम्मान, प्रसिद्धि, लोकप्रियता मिलती है साथ ही एक रोल मॉडल के रूप में कई खिलाड़ी लोग उसका अनुसरण करते हैं। एकलव्य विद्यालय के खिलाड़ी भी अपना बेहतर प्रदर्शन करें, संभाग का नाम रौशन करें, राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करें।  उक्त उद्वोधन कमिश्नर सिंह ने भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की खेल महोत्सव 2024-25 अन्तर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में शुभारंभ के अवसर पर दिया। उन्होंने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हो रहे स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए जिलों  से चयनित होकर आने के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में सीसीएफ आरसी दुग्गा ने कहा कि खेल की हर गतिविधि में युवाओं को हिस्सा लेना चाहिए साथ ही खेल या जीवन में हमारा लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए, कुछ करके दिखाने की भावना से कई खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन करते हैं। कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि एकलव्य विद्यालय में विभिन्न शिक्षण गतिविधियों के साथ बच्चों के व्यक्तित्व के विकास के लिए कई गतिविधि संचालित किया जाता है। इसी क्रम में खेल भी एक हिस्सा है, खेल गतिविधि भी सामुदायिकता की भावना का विकास करने में सहायक है।

कार्यक्रम में अतिथियों ने मां दंतेश्वरी, छतीसगढ़ महतारी और मां सरस्वती की छायाचित्र में पुष्पहार अर्पितकर और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। एक खिलाड़ी ने खेल नियमों के तहत प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु शपथ दिलाई। कमिश्नर ने 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सीटी बजाकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुरुआत किए। ज्ञात हो कि भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की खेल महोत्सव 2024-25 अन्तर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में संभाग के लगभग एक हजार खिलाड़ी 27 खेल विधा में भाग ले रहे है। शुभारंभ के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, आयुक्त नगर निगम हरेश मंडावी, एसडीएम जगदलपुर भरत कौशिक, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास नरेश शोरी सहित आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एकलव्य विद्यालयों के खेल शिक्षक और खिलाड़ी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close