August 1, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
किश्त नहीं दी तो पत्नी को बना लिया बंधक! झांसी में लोन वसूली का शर्मनाक मामला…मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कारली पहुंचकर सुरक्षा बल के जवानों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दींकैबिनेट मंत्री के मुख्य आतिथ्य में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का हुआ आयोजनस्पेशल ओलंपिक के तहत राष्ट्रीय बोच्ची चैंपियनशिप का हुआ भव्य आयोजनश्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा का सुनहरा अवसरबिलासपुर में आर्किटेक्ट फर्जीवाड़ा : 10 साल से चल रहा था नक्शा पासिंग का खेल, असली खुलासा अब हुआASI का भ्रष्ट खेल उजागर: रिश्वत लेकर आरोपी को लौटाया जब्त मोबाइल, कोर्ट आदेश को दिखाया ठेंगा — शिकायत करने पर दी धमकी, ऑडियो वायरलमहिला अधिकारी ने डीएमसी के खिलाफ की थी झूठी शिकायत ! प्रशासन की जांच में आरोप पाए गए गलत, किसके शह पर बिछाए गए थे मोहरे पढ़िए पूरी रिपोर्ट…शोक समाचार :  पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा नहीं रहेONC BAR पर प्रशासन की चुप्पी पर उठा विवाद, विश्व हिंदू परिषद ने जताई नाराज़गी
छत्तीसगढ़

स्व. कुलदीप निगम की 60वीं जयंती पर विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के संस्थापक सदस्य, प्रथम महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुलदीप निगम की 60वीं जयंती पर विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण और अन्य सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

माना कैम्प स्थित वृद्धाश्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिसर में पौधारोपण कर वहां निवास करने वाले बुजुर्गों को फल वितरण किया गया। प्रेस क्लब मोती बाग में भी पौधा रोपण किया गया। बाल गृह माना कैम्प और खुला आश्रय माना कैम्प में भी पौधारोपण किया गया और बच्चों को चाकलेट वितरित किया गया।



इसके अतिरिक्त उनके पैतृक गांव नर्रा, जिला महासमुन्द के शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पौधारोपण किया गया। स्व. निगम के कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

स्व. कुलदीप निगम की 60वीं जयंती पर विभिन्न स्थानों पर 60 फलदार पौधे रोपे गए जिनमें अमरूद, जामुन, सीताफल, आंवला, मुनगा, बेल, कटहल शामिल हैं। इस अवसर पर कुलदीप निगम वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार निगम, सचिव बिमल घोषाल, प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव बमलेश्वर सोनवानी, कार्यकारिणी सदस्य मनीष वोरा, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश चौबे, नारायण भोई, प्रशान्त शर्मा, प्रमोद ब्रह्मभट्ट, शमीम, प्रदीप डरसेना, पारुल चक्रवर्ती, लीला यादव, शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्रा के प्राचार्य सुबोध तिवारी, अन्य शिक्षक, विद्यार्थी, खुला आश्रय के जितेन्द्र मिश्रा, बाल गृह बालक के अधीक्षक श्रीमती संगीता जग्गी, और अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close