June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
राज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोकपद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर सीएम साय ने जताया शोकसुदूर अंचल में वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, कूप कटाई और वन संसाधनों से ग्रामीणों को मिला नया सहाराकेंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मीसा बंदियों का किया सम्मानहितग्राही 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा कर लाटरी में भाग लेवेशादी का झांसा देकर किया रेप,अपराधी गिरफ्तारझोल्टू गिरफ्तार, आजाद चौक पुलिस ने इस अपराध में पकड़ाअबूझमाड़ में दो महिला नक्सली ढेर
Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। आगामी होली त्योहार के दौरान अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने 11 मार्च को 70 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों और आपराधिक तत्वों को क्राइम ब्रांच में तलब किया।

अपराधियों की परेड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक संजय सिंह और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय की निगरानी में हुई। पुलिस अधिकारियों ने सख्त हिदायत दी कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की हुड़दंग या अपराध में संलिप्त न रहें। साथ ही, उनसे अपराधी प्रवृत्ति के अन्य व्यक्तियों की जानकारी देने को भी कहा गया।

470 से ज्यादा अपराधियों को दी जा चुकी चेतावनी
अब तक 470 से अधिक चाकूबाजों और हिस्ट्रीशीटरों को पुलिस ने बुलाकर सख्त चेतावनी दी है। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि इलाके में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचना दें और होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close