August 4, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस का भव्य शुभारंभ, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडीथाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ मारपीट, TI और स्टाफ के खिलाफ FIRरेबीज से संक्रमित मरीज की मौत, अंबेडकर अस्पताल ने जारी किया तथ्यात्मक बयानरायगढ़ के जंगल में बाघ की दस्तक, वन विभाग अलर्ट…एक्सिस बैंक में करोड़ों की धोखाधड़ी, पूर्व अधिकारी और उसकी पत्नी गिरफ्तारशर्म करो एमएस साहब ! सरकारी नौकरी की मलाई खा रहे, लेकिन बिलासपुर में चला रहे निजी क्लिनिक – कब बंद होगा ये दोहरा खेल ?1200 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तारधमतरी में गौ-तस्करी करते सात आरोपी गिरफ्तार2 लाख के ईनामी नक्सली सहित 3 नक्सली गिरफ्तारमंत्री राजवाड़े ने शबरी एंपोरियम, और गारमेंट फैक्ट्री का किया अवलोकन
छत्तीसगढ़

दिवाली से पहले राजधानी में दो-दो हत्याओं से हड़कंप…

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। दिवाली की पहली रात यानी रूप चौदस की रात दो-दो मर्डर से राजधानी दहल उठा। अंवति विहार के बाद अब कचना इलाके में एक ठेकेदार में अपने कर्मचारी की हत्या कर दी। मृतक युवक जेसीबी चालक था। फिलहाल खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इससे पहले इसी रात अवंति विहार में बदमाशों में एक बुजर्ग की हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला खम्हारडीह थाना इलाके के कचना स्थित रहेजा निर्वाणा सोसाइटी का है। यहां एक ठेकेदार प्रेम साहू ने जेसीबी चालक सुंदरलाल साहू की हत्या कर दी। उसने सुंदरलाल साहू पर लकड़ी के बत्ते से हमला कर दिया। इससे सुंदरलाल साहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि छोटी दिवाली की रात राजधानी के खम्हारडीह इलाके के ही अवंति विहार इलाके में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग रत्नेश्वर बनर्जी की हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं उनकी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया गया। पुलिस को मृतक के घर रह रहे किराएदारों पर हत्या का शक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close