06/04/2026

कबीरधाम में धान खरीदी शुरू, 94 उपार्जन केंद्रों में बोहनी हुई

0

पहले दिन 1189 किसानों को जारी हुए टोकन

कवर्धा (ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ )। कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी का आगाज हो चुका है। जिले के 94 धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की बोहनी हुई। पहले दिन ही 1189 किसानों को टोकन जारी किए गए, जिनसे 56,520 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर गोपाल वर्मा आज धान खरीदी के पहले दिन सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम सलिहा-बचेड़ी में धान खरीदी केंद्र पहुच कर किसानों को माला और तिलक लगाकर स्वागत किया। कलेक्टर ने स्वयं धान तौल का धान खरीद का विधिवत शुभारंभ किया। कलेक्टर ने सलिहा धान उपार्जन केंद्र की पूरी जानकारी ली तथा सुरक्षा व्यवस्था पुख़्ता रखने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर वर्मा ने धान उपार्जन केन्द्र में धान विक्रय करने आएं किसानों से चर्चा की और उनके अनुभवों को भी जाना। जिले में धान खरीदी की शुरुआत से किसानों में उत्साह का माहौल है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले के 108 धान खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं और संसाधन सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

 

 

राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आज से की जा रही है। जिले के 90 समितियों के माध्यम से 108 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री साय के सुशासन में इस वर्ष कबीरधाम जिले में 07 हजार 280 नए किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। इस प्रकार कबीरधाम जिले के 01 लाख 24 हजार 787 किसानों ने 01 लाख 24 हजार 411 हेक्टेयर रकबा में अपना धान का समर्थन मूल्य में विक्रय करने के लिए पंजीयन कराया है। मोदी की गारंटी में प्रदेश सरकार द्वारा 3100 प्रति क्विंटल की मान से एक एकड़ में 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। जिले के सभी 108 धान खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था सुनिश्चित करने और धान खरीदी सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर वर्मा ने धान खरीदी की तैयारियों के लिए 35 बिन्दुओं पर दिशा-निर्देश जारी किए है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए चेकपोस्ट बनाएं गए है। जहां आने जाने वाले सभी वाहनों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

 

 

कबीरधाम जिले के 108 धान खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। केंद्रों पर छाया, पेयजल, शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था की गई है, ताकि किसानों को धान बेचते समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने इस बात का भी ध्यान रखा है कि किसानों को लंबी कतारों में इंतजार न करना पड़े, जिसके लिए केंद्रों पर व्यवस्थापक और अन्य कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा धान को सुरक्षित रखने और नमी की जांच के लिए इलेक्ट्रॉनिक मापदंडों का भी उपयोग किया जा रहा है।

 

 

 

जिले में धान खरीदी की शुरुआत से किसानों में उत्साह का माहौल

 

 

कबीरधाम जिले में इस वर्ष धान खरीदी के शुभारंभ से किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 3100 रूपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। किसानों को न केवल उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल रहा है, बल्कि यह उनके आर्थिक संकट को भी दूर करने में मददगार साबित हो रहा है। 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों को अपनी मेहनत का सही मूल्य मिलने के साथ-साथ उन्हें आने वाले समय के लिए आर्थिक सुरक्षा भी मिल रही है। मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा घोषित यह मूल्य, किसानों के हित में उठाया गया एक अहम कदम है, जो किसानों को मजबूत बना रहा है। धान खरीदी से किसानों का आत्मविष्वास भी बढ़ा है, और वे आने वाले समय में अधिक उत्पादन की दिशा में प्रेरित हो रहे हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News