March 14, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
सीडी कांड में CBI ने लगाई रिवीजन याचिका, पूर्व सीएम की मुश्किलें बढ़ीं…राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएंतहसीलदार की कार्रवाई से परेशान किसान ने जहर पिया, हालत नाजुकबालको की उन्नति से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया हर्बल गुलालमहिला समूहों का हुनर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदमभालुओं के हमले में सफाई कर्मी घायल, राहगीरों ने पहुँचाया अस्पतालस्वरोजगार योजनांतर्गत सहायता से संचिता ने पैतृक व्यवसाय को दी नई दिशाअंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का होगा प्रतीकात्मक होलिका-दहनसमूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट मे लगाए हर्बल गुलाल क़ा स्टॉलस्वच्छता दीदियों को कचरा प्रबंधन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़

धान खरीदी महाअभियान का आगाज, किसानों में दिखा भारी उत्साह

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले में  धान खरीदी पर्व का आगाज हो गया है। कल धान बेचने के लिए टोकन कटाने वाले किसान आज सुबह से ही समितियों में धान लेकर बेचने पहुंचे। पहले ही दिन 194 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटवाया है। 120 टोकन एप द्वारा और 74 टोकन समितियों द्वारा कटवाया गया है। इन किसानों से 80 समितियों में 9 हजार 122 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। धान खरीदी को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने धान खरीदी अभियान का हरदीकला खरीदी केन्द्र में शुभारंभ किया। इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बाट की पूजा अर्चना कर किसान भुजबल यादव द्वारा लाए गए धान की तौलाई की। कलेक्टर ने श्री यादव सहित खरीदी केन्द्र में उपस्थित अन्य किसानों का स्वागत किया।

कलेक्टर ने धान बेचने आए किसान भुजबल यादव, ओमकार प्रसाद, शिव कुमार यादव सहित अन्य किसानों से केन्द्र में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू किया गया टोकन तुंहर हाथ एप के जरिए टोकन कटाने की सुविधा मिली है जो बहुत उपयोगी है। लम्बी लाईन से हमें राहत मिली है। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि वे सभी व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। श्री यादव ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे आसानी से अपना धान बेच पा रहे हैं। हरदीकला उपार्जन केन्द्र में धान बेचने के लिए 5 किसानों ने टोकन कटवाया था। श्री भुजबल यादव 125 बोरो में 50 क्विंटल धान लेकर आए थें। उनका पूरा धान खरीद लिया गया। कलेक्टर ने नमी का परीक्षण करने के बाद इसकी तौलाई करवाई। हरदीकला समिति में 1166 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इस समिति में बसिया, हरदीकला और कोरमी गांव के किसान अपना धान बेचने आते हैं। धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गयी है। इस दौरान एसडीएम बिल्हा बजरंग वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

 

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close